सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को घोषणा की कि बिहार के सभी टोलों तक बिजली पहुंच गई है.
- बिहार की हर घर बिजली योजना से प्रभावित केंद्र की सौभाग्य योजना
- उपभोक्ताओं को सब्सिडी की व्यवस्था केंद्र व कई राज्यों में लागू
- आरजेडी की ली चुटकी, जल्द बिहार में लालटेन की बिक्री ख़त्म हो जाएगी
पटना:
बिहार की सभी बसावटों, मतलब सभी टोलों तक बिजली पहुंच गई है. यह घोषणा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की. नीतीश कुमार ने कहा कि बिजली के मामले में जो कहा वो करके दिखाया और इस साल के अंत तक राज्य के एक-एक घर तक बिजली पहुंचा दी जाएगी.
नीतीश राज्य ऊर्जा विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे. उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार ने जो सौभाग्य योजना शुरू की है वह बिहार में चलाई जा रही हर घर बिजली योजना से प्रभावित होकर शुरू की गई. नीतीश ने कहा कि पूर्व केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने इस बात को स्वीकार भी किया और उन्होंने राज्य के ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को बधाई भी दी थी. इसके अलावा बिहार में जो उपभोक्ताओं को राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी की व्यवस्था की गई है उसको ना केवल केंद्र बल्कि कई राज्य सरकारों ने अपने राज्य में बिहार की तर्ज़ पर लागू किया है.
VIDEO : साम्प्रदायिकता से समझौता नहीं
बिजली के बहाने नीतीश अपने राजनीतिक विरोधी राजद की चुटकी लेने से नहीं चूके. उन्होंने कहा कि जल्द बिहार में लालटेन की बिक्री ख़त्म हो जाएगी. नीतीश ने कहा कि अब उनका सारा ध्यान बिजली की निर्बाध आपूर्ति पर केंद्रित है. उन्होंने उम्मीद जताई कि फिलहाल बिहार बिजली बोर्ड को जहां करीब एक हज़ार करोड़ की सहायता राज्य सरकार द्वारा दी जाती है वो आने वाले वर्षों में काफ़ी कम होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Nitish Kumar