विज्ञापन
This Article is From Nov 03, 2018

उपेंद्र कुशवाहा के बारे में पूछने पर नीतीश ने कहा, 'इतना स्‍तर मत गिराइये'

जब केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा द्वारा नीतीश कुमार के बारे में बोले गये वक्तव्य पर प्रतिक्रिया मांगी गयी तो उन्होंने कहा कि कहां सवाल जवाब का स्तर इतना नीचे ले जा रहे हैं.

उपेंद्र कुशवाहा के बारे में पूछने पर नीतीश ने कहा, 'इतना स्‍तर मत गिराइये'
बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अगर किसी बात पर प्रतिक्रिया नहीं देनी होती है तो वो एक वाक्य बोलकर उस मुद्दे को डिस्मिस कर देते हैं. शनिवार को जब केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा द्वारा नीतीश कुमार के बारे में बोले गये वक्तव्य पर प्रतिक्रिया मांगी गयी तो उन्होंने कहा कि कहां सवाल जवाब का स्तर इतना नीचे ले जा रहे हैं. नीतीश ने कहा कि बिहार में सीटों का जो भाजपा के साथ बराबरी का समझौता हुआ है उससे उन सारे लोगों की भविष्यवाणी ग़लत साबित हुई जो ये बोला करते थे कि उनकी पार्टी को 8, 10 या 12 सीटें मिलेंगी.

नीतीश ने कहा कि भाजपा के साथ अगले चुनाव में बिहार की 40 में से अधिकांश सीटें जीतेंगे. मीडिया में तेजस्वी को मिलने वाली कवरेज से नीतीश खिन्न दिखे.

जानिए उपेंद्र कुशवाहा ने क्यों कहा- 'किसी की इच्छा के विपरीत उसे कुर्सी पर बिठाए नहीं रखा जा सकता'

उन्होंने तेजस्वी का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी और चार्जशीटेड होने के बावजूद सवाल करते हैं लेकिन मीडिया को जब तक ऐसे लोग निर्दोष नहीं साबित होते उनको कवरेज नहीं देनी चाहिए.

VIDEO: बिहार में सीटों का बंटवारा अभी अंतिम नहीं है : कुशवाहा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitish Kumar, Upendra Kushwaha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com