तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव (फाइल फोटो)
- तेज प्रताप ने तलाक के लिए अर्जी दी है.
- तेज प्रताप ने कहा कि वह घुट-घुटकर नहीं जी सकते.
- तेजस्वी यादव ने कहा कि ये सार्वजनिक मुद्दा नहीं है.
नई दिल्ली:
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने ऐश्वर्या से शादी तोड़ने के लिए शुक्रवार को तलाक के लिए अर्जी दी थी. तेजप्रताप और ऐश्वर्या की शादी को 6 महीने हुए हैं. तेजप्रताप यादव ने कहा कि वह घुट-घुटकर नहीं जी सकते. इस बीच तेजस्वी यादव ने चुप्पी तोड़ी है. तेजस्वी यादव ने मीडिया में चल रही खबरों पर नाखुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि पारिवारिक मामलों को सार्वजनिक नहीं किया जाना चाहिए. तेजस्वी यादव ने कहा कि एक महिला कांस्टेबल की मौत के बाद शुक्रवार को बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी सड़कों पर उतर आये थे. यह एक गंभीर मुद्दा है तथा कानून एवं व्यवस्था की स्थिति के लिए चिंता की बात है और मीडिया द्वारा इसे सही ढंग से दिखाया जा रहा था.
उन्होंने कहा कि शाम तक सब कुछ भुला दिया गया और एक परिवार में घटित बातें आकर्षण का केन्द्र बन गईं. तेजस्वी यादव ने कहा कि घरेलू मामले लोगों को प्रभावित करते हैं लेकिन केवल उनको जो परिवार के सदस्य हों. ये सार्वजनिक मुद्दे नहीं हैं. इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि परिवारों में मनमुटाव हो जाते हैं और उनका समाधान भी हो जाता है.
रघुवंश सिंह ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा,‘‘तेज प्रताप की तलाक याचिका राजनीतिक रूप से किसी को भी प्रभावित क्यों करेगी? अपनी पत्नी से अलग होने के बावजूद क्या नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बने और क्या भाजपा ने चुनाव नहीं जीता?'
अन्य खबरें

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
तेजस्वी यादव, Tejasvi Yadav, Tejpratap Yadav, Aishwarya Rai