तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)
- तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार को चुनौती.
- विधानसभा में तेजस्वी यादव ने आरोपों पर अपनी नाराजगी जाहिर की.
- सुशील मोदी ने नीतीश पर हमले के पीछे राजद का हाथ बताया था.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:
पिछले दिनों नीतीश कुमार के काफिले पर हमले के पीछे राजद को जिम्मेवार ठहराए जाने के बाद लालू यादव के बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. विधानसभा में नीतीश कुमार को चुनौती देते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर राजद नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमले की साजिश रची है तो बिहार सरकार राजद नेताोओं के हाथ में हथकड़ी क्यों नहीं लगाती?
यह भी पढ़ें - सुशील मोदी का बड़ा आरोप, बोले- सीएम नीतीश के काफिले पर हमले के पीछे राजद और शराब माफिया का हाथ
तेजस्वी ने शुक्रवार को एक संवादाता सम्मेलन में घोषणा कि वो शनिवार को बक्सर के नंदनगांव जाएंगे, जहां पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर हमला हुआ था. इस घटना की अधिकारिक जांच अभी चल रही है, लेकिन सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड और भाजपा के नेताओं ने आरोप लगाया है कि इस घटना के पीछे राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं का हाथ है.
मगर आरोपों के इतर तेजस्वी यादव का कहना हैं कि ये आरोप हास्यास्पद है. उन्होंने इस घटना के पीछे स्थानीय प्रशासन और इंटेलिजेन्स की विफलता बताया. इससे पूर्व राजद का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व सांसद जगदानंद के नेतृत्व में इस गांव का दौरा कर चुका है. पूरी घटना के पीछे जनता का आक्रोश को मुख्य कारण बताते हुए तेजस्वी ने कहा कि मुख्य मंत्री नीतीश कुमार को आत्मचिंतन करने की जरूररत है कि आखिर उनके यात्रा का विरोध क्यों हो रहा है.
यह भी पढ़ें - आरोप-प्रत्यारोप के बीच नीतीश कुमार के काफिले पर हमले की जांच शुरू
बता दें कि इस मामले की अधिकारिक जांच की रिपोर्ट सरकार को अभी नहीं दी गई है. उम्मीद की जा रहा है कि अगले हफ्ते तक पटना के आयुक्त आनंद किशोर और आईजी नय्यर हसनैन खान रिपोर्ट सौंप सकते हैं, जिनके ऊपर इस जांच का जिम्मा है. सूत्रों के अनुसार जांच में प्रथम दृष्ट्या ये बात साफ़ तौर से आ रही है कि हमला ना केवल साजिश का परिणाम था, बल्कि स्थानीय प्रशासन द्वारा भी कई बिंदु पर चूक हुई.
VIDEO: बक्सर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर पथराव

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं