पटना के बाद अब दरभंगा से मुम्बई, बेंगलुरू और दिल्ली के लिए मिलेंगी उड़ानें
पटना:
पटना के बाद अब दरभंगा से उड़ान योजना के तहत अगले छह महीने में मुम्बई, बेंगलुरू और दिल्ली के लिए विमान सेवा प्रारंभ हो सकती है, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने नागरिक विमानन सचिव आरएन चौबे और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के साथ नई दिल्ली स्थित बिहार भवन में बैठक के बाद यह बताया.
रनवे से उतरकर समुद्र के पास गिरा 162 यात्रियों से भरा प्लेन, वीडियो हुआ वायरल
यात्रियों की बढ़ी संख्या के मद्देनजर पटना एयरपोर्ट पर सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय टीम 24 जनवरी को पटना आ रही है. पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का काम अप्रैल से प्रारंभ हो जाएगा. बिहटा एयरपोर्ट के लिए राज्य सरकार द्वारा अधिग्रहित 108 एकड़ जमीन शीघ्र ही एयरपोर्ट अथॉरिटी को सौंप दी जायेगी. दो विमानन कम्पनियां स्पाइस जेट और इंडिगो ने उड़ान योजना के अन्तर्गत दरभंगा से मुम्बई, बंगलुरू और दिल्ली की सेवा के लिए निविदा डाली है. एयरफोर्स के अधीन दरभंगा एयरपोर्ट पर टर्मिनल भवन और प्रवेश के लिए अगर सरकार जमीन उपलब्ध करा देती है तो अगले छह महीने में वहां से उड़ान सेवा प्रारंभ हो सकती है.
नए टर्मिनल बनने तक पटना एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के मद्देनजर 24 जनवरी को एएआई और सीआईएसएफ के अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय टीम राज्य सरकार के साथ समीक्षा बैठक कर वेटिंग लाउंज, प्रवेश द्वार और सुरक्षा जांच के लिए एक्सरे मशीन आदि की संख्या बढ़ाने पर विचार करेगी.
VIDEO- दिल्ली : एयरपोर्ट के टैक्सी ड्राइवरों को शराब-पोर्नोग्राफ़ी की लत से बचाने की कोशिश
पटना एयरपोर्ट पर बनने वाले 803 करोड़ की लागत से 45 लाख यात्रियों की क्षमता वाले नए टर्मिनल के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंट और डिजायन की स्वीकृति मिल चुकी है. शीघ्र निविदा स्वीकृत कर अप्रैल से काम प्रारंभ हो जायेगा. बिहटा में भी जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया के बाद प्रोजेक्ट कंसलटेंट की नियुक्ति और निविदा फाइनल कर इस साल के अंत तक कार्यारंभ होने की संभावना है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Darbhanga Airport