विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2017

बिहार के शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का स्तर अच्छा नहीं

बिहार के शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का स्तर अच्छा नहीं
बिहार के शिक्षा मंत्री ने स्वीकार किया कि राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर अच्छा नहीं है (प्रतीकात्मक चित्र)
शेखपुरा (बिहार): बिहार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने स्वीकार किया है कि राज्य में सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर अच्छा नहीं है. बरबीघा कॉलेज मैदान में अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करते हुए चौधरी ने कहा कि सरकारी स्कूलों में पांचवीं कक्षा का छात्र कक्षा तीसरी का गणित का सवाल नहीं हल कर सकता.

मंत्री ने यह बात एक एनजीओ की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कही, जिसने सरकारी स्कूलों में खराब शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर निचले स्तर पर एक व्यापक सर्वेक्षण किया था. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों में गुणवत्ता वाली शिक्षा मुहैया कराने के लिए ढांचागत सुविधाओं में सुधार करने सहित कई पहलें की हैं. मंत्री ने कहा कि स्कूल जाने वाले 88 प्रतिशत बच्चे सरकारी विद्यालयों में पढ़ते हैं, जबकि सिर्फ 12 फीसदी बच्चे ही निजी स्कूल जाते हैं.

गैर सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों की मांगों को वाजिब बताते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है. उन्होंने शिक्षकों से अपनी हड़ताल खत्म कर 12वीं और दसवीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने में हिस्सा लेने की अपील की, ताकि वक्त पर नतीजे आ सकें.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ashok Chaudhary, Bihar Education Minister, Bihar School Education
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com