बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी. (फाइल फोटो)
- बिहार के उपमुख्यमंत्री ने कहा, रेखा मोदी का मेरे परिवार से कोई नाता नहीं
- सुशील मोदी ने कहा किसी ने गलत किया है तो होनी चाहिए कार्रवाई
- उन्होंने कहा कि रेखा मोदी ने मेरे खिलाफ घरेलू हिंसा का दर्ज करवाया था केस
पटना:
बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने साफ कहा है कि सृजन घोटाले में जिस रेखा मोदी का नाम लिया जा रहा है उससे उनका या उनके परिवार का कोई लेना-देना नहीं हैं. सुशील मोदी ने कहा कि अगर किसी ने भी कोई गलत काम किया है तो बिहार पुलिस या सीबीआई को उसपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं लालू यादव जैसे लोगों में नहीं हूं जो अपने बेटे और बेटियों को बचाने में लगे हुए हैं.
यह भी पढ़ें : 1200 करोड़ रुपये के बिहार के सृजन घोटाले की जांच अब सीबीआई करेगी
रेखा मेरे दूर की 24 बहनों में से एक
उपमुख्यमंत्री ने कहा, तेजस्वी यादव तो अपनी बहन की बेनामी संपत्ति बचाने में लगे हैं, जिसको उन्होंने एमएलए, एमपी बनाया. रेखा मोदी है मेरे दूर की 24 बहनों में से एक है. पिछले 8 साल से मैंने उनको देखा भी नहीं है. मैं बता चुका हूं कि उसने मेरे ऊपर मुकदमा भी कर रखा है. साथ ही एक DSP शिला ईरानी के साथ मारपीट के मामले में जेल भी जाना पड़ा था. इतना ही नहीं उसने मेरी पार्टी के नितिन नवीन के खिलाफ चुनाव लड़ने का काम किया था, तो मेरा क्या संबंध है इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं. इसलिए सृजन में या किसी भी घोटाले में अगर मेरे सगे भाई का भी नाम आया हो तो पुलिस करवाई करने के लिए स्वतंत्र है.
यह भी पढ़ें : सृजन घोटाले में रेखा मोदी को करोड़ों का भुगतान, रेखा हैं सुशील मोदी की चचेरी बहन
VIDEO: बिहार के बहुचर्चित सृजन घोटाले में नया खुलासा
रेखा ने मेरे ऊपर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया
बिहार के उपमुख्यमंत्री ने मीडिया को दिए बयान में बताया कि रेखा मोदी ने मेरे ऊपर जुलाई 2010 में घरेलू हिंसा का एक झूठा मामला पटना के व्यवहार न्यायालय में दाखिय किया था. जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया था. कोर्ट के इस आदेश के खिलाफ रेखा मोदी ने अपील भी दायर कर रखा है. उन्होंने बताया कि अभी भी रेखा मोदी के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मामले विभिन्न अदालतों में चल रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Srijan Scam, Sushil Kumar Modi