विज्ञापन
This Article is From Jan 14, 2019

बिहार में आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल की मछलियों की बिक्री पर लगी रोक

उन्होंने बताया, "पटना के 10 अलग-अलग स्थानों से मछली के नमूने लेकर कोलकाता की एक लैब में जांच के लिए भेजे गए थे. इस जांच में 10 में से सात मामलों में फर्मेलिन और अन्य हानिकारक तत्व पाए गए थे."

बिहार में आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल की मछलियों की बिक्री पर लगी रोक
(फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

बिहार में आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल की मछलियों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. स्वास्थ्य विभाग ने अगले 15 दिनों तक मछली की बिक्री पर रोक लगाई है. फिलहाल, यह रोक पटना में रहेगी. बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने सोमवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "पिछले दिनों आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल से बिक्री के लिए आईं मछलियों के नमूनों की जांच की गई थी. जांच में ये मछलियां खाने योग्य नहीं पाई गई थीं. ऐसी स्थिति में यह रोक लगाई गई है."  उन्होंने बताया, "पटना के 10 अलग-अलग स्थानों से मछली के नमूने लेकर कोलकाता की एक लैब में जांच के लिए भेजे गए थे. इस जांच में 10 में से सात मामलों में फर्मेलिन और अन्य हानिकारक तत्व पाए गए थे."  उन्होंने कहा कि फिलहाल यह रोक केवल पटना में 15 दिनों के लिए लगाई गई है, और उसके बाद स्वास्थ्य विभाग आगे का निर्णय लेगा.  उन्होंने कहा, "इन दो राज्यों से आने वाली मछलियों के भंडारण और परिवहन पर भी रोक लगाई गई है. अगर आज से पटना नगर निगम क्षेत्र में कोई मछली बेचते पकड़ा जाता है तो उसे सात साल की सजा और 10 लाख रुपये का जुर्माना हो सकता है." उन्होंने कहा, "इसके लिए पटना जिलाधिकारी को जांच का जिम्मा सौंपा गया है.

21 करोड़ में नीलाम हुई ये मछली, जानिए क्यों है इतनी खास

 

बच्चे का दिमाग तेज़ करने के लिए प्रेग्नेंट महिलाएं खाएं फिश

स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है. इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा."सूत्रों के अनुसार, फार्मेलिन का शरीर में पहुंचना बहुत हानिकारक है. इसके असर से पाचन क्रिया में गड़बड़ी आ जाती है और पेट दर्द से लेकर डायरिया की समस्या पैदा होती है। इससे किडनी और लीवर की गंभीर बीमारियों समेत कैंसर का भी खतरा होता है.  मछली को सड़ने से बचाने के लिए भी फार्मेलिन का इस्तेमाल होता है. मछलियों को ताजा रखने के लिए व्यवसायी रासायनिक पदार्थ फार्मेलिन का लेप लगा देते हैं.  

खौलते तेल में हाथ डालकर प्रेम सिंह करते है फिश फ्राई​

इनपुट : आईएनएस

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com