विज्ञापन
This Article is From Jul 25, 2017

आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद ने कहा - नीतीश 'स्टीयरिंग' पर हैं, महागठबंधन बचाना उनकी जिम्मेदारी

बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन में शामिल दो दलों में जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है.

आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद ने कहा - नीतीश 'स्टीयरिंग' पर हैं, महागठबंधन बचाना उनकी जिम्मेदारी
रघुवंश प्रसाद ने कहा कि महागठबंधन की गाड़ी चलाना नीतीश कुमार की जिम्मेदारी है...
  • बिहार में महागठबंधन में जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है
  • वरिष्ठ राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने नीतीश कुमार पर कसा तंज
  • कहा - पूरे राज्य में रिश्वतखोरी चरम पर है, 'जीरो टॉलरेंस' कहां है
पटना: बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन में शामिल दो दलों में जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने सोमवार नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि पूरे राज्य में रिश्वतखोरी चरम पर है, तब 'जीरो टॉलरेंस' कहां चला जाता है. उन्होंने कहा कि नीतीश महागठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं और गठबंधन बचाने की मुख्य जिम्मेदारी उनकी ही है. पटना में पत्रकारों के साथ चर्चा में राजद नेता ने कहा, "नीतीश गाड़ी की 'स्टीयरिंग' पर बैठे हैं. हम लोग तो पीछे की सीट पर बैठे हैं. हम लोग केवल उन्हें सचेत कर सकते हैं. गाड़ी चलाना उनकी जिम्मेदारी है."

पढ़ें : तेजस्वी यादव की रघुवंश प्रसाद को चेतावनी, अनर्गल बयानबाजी की तो होगी कार्रवाई

...तब जीरो टॉलरेंस कहां चला जाता है?
उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री को बातचीत कर समस्या का हल निकालना चाहिए. अगर कुछ खराब होता है तो इसकी जिम्मेदारी नीतीश कुमार की होगी." भ्रष्टाचार के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की बात पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने नीतीश पर तंज कसते हुए कहा कि "सिर्फ हवा में बोल देने से कुछ नहीं होता. पूरे राज्य में घूसखोरी चरम पर है, तब 'जीरो टोलरेंस' कहां चला जाता है."

ये भी पढ़ें :
सुशील मोदी पार्टी के 'खलनायक' हैं, इन्होंने पार्टी को 'कत्लगाह' बना दिया है : बीजेपी सांसद भोला सिंह
 ...जब अमित शाह से नीतीश कुमार के साथ गठबंधन के बारे में पासवान ने पूछा सवाल तो ये मिला जवाब

भाजपा से नीतीश के संपर्क में होने के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "यह मैं नहीं जानता, परंतु कुछ लोग तो कह ही रहे हैं."

VIDEO : तेजस्वी की रघुवंश को हिदायत


उल्लेखनीय है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा भ्रष्टाचार के एक मामले में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को आरोपी बनाए जाने के बाद जद (यू) जहां सभी आरोपों के तथ्यात्मक जवाब की मांग कर रहा है, वहीं राजद समय आने पर और सही जगह पर जवाब देने की बात कह रहा है. राजद ने तेजस्वी के इस्तीफे से भी इंकार कर दिया है. इसे लेकर दोनों दल आमने-सामने आ गए हैं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitish Kumar, Raghuvansh Prasad Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com