विज्ञापन
This Article is From Jan 14, 2018

जेल में हैं लालू इसलिए राजद ने नहीं मनाई मकर संक्रांति, लेकिन केक काट रहे तेज प्रताप

हालांकि इन सबसे दूर राजद अध्यक्ष लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने केक काटा.

जेल में हैं लालू इसलिए राजद ने नहीं मनाई मकर संक्रांति, लेकिन केक काट रहे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव ने केक काटकर डीएसएस का तीसरा स्थापना दिवस मनाया.
  • राजद ने मकर संक्रांति पर नहीं किया कोई आयोजन
  • तेज प्रताप ने डीएसएस का स्थापना दिवस मनाया
  • अभी तक जेल में बंद पिता से मिलने नहीं गए हैं तेज प्रताप
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने मकर संक्रांति पर कोई समारोह नहीं किया. इसका कारण यह बताया गया कि पार्टी के अध्यक्ष लालू यादव जेल में हैं. वहीं, कुछ नेताओं का कहना है कि लालू जी की बहन का निधन हुआ था इसलिए कोई भोज का आयोजन नहीं किया गया. हालांकि इन सबके बीच राजद अध्यक्ष लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने केक काटा.
 
यह भी पढ़ें : कोर्ट पर भरोसा है, लालू जी को बेल जरूर मिलेगी, हम मजबूती से लड़ेंगे- तेज प्रताप यादव

गौरतलब है कि चारा घोटले के एक मामले में रांची की एक जेल में राजद अध्यक्ष लालू यादव बंद हैं. स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने उन्हें साढ़े तीन साल की सजा दी है. इसके अलावा लालू यादव पर पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. हालांकि सजा के 10 दिन भी लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप अभी तक अपने पिता से मिलने जेल नहीं गए हैं. 

यह भी पढ़ें : RJD प्रमुख लालू यादव का ट्वीट, 'चोर होता तो जेल में नहीं इस पार्टी के साथ होता'
मकर संक्रांति के दिन जहां राजद ने किसी तरह का कोई भोज का आयोजन नहीं किया वहीं दूसरी तरफ तेजप्रताप ने अपने संस्था धर्मनिरपेक्ष सेवक संघ (डीएसएस) का स्थापना दिवस मनाया और केक भी काटा. तेजप्रताप ने ट्वीट किया, न तेरा है, न मेरा है, ये हिन्दुस्तान हम सब का है. नहीं समझी गई ये बात तो नुकसान हम सबका है. उन्होंने आगे लिखा, धर्मनिरपेक्ष सेवक संघ (DSS) ने आज अपना तीसरा स्थापना दिवस मनाया.

VIDEO : लालू जी को बेल जरूर मिलेगी : तेजस्वी यादव


इससे पहले एक अन्य ट्वीट में तेज प्रताप ने लिखा, 'सर्वधर्म समभाव, वसुधैव कुटुम्बकम की बात करने वाले व सभी धर्मों को एक साथ लेकर चल रहे एक मात्र संगठन DSS (धर्मनिरपेक्ष सेवक संघ) को स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं.' 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com