विज्ञापन
This Article is From Nov 04, 2018

तेजप्रताप मामले पर बोले लालू के करीबी रघुवंश- पत्नी से अलग होकर भी क्या नरेन्द्र मोदी PM नहीं बने?

तेजप्रताप मामले पर राजद के दिग्गज नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा है कि इसका कोई राजनीतिक असर नहीं होगा.

तेजप्रताप मामले पर बोले लालू के करीबी रघुवंश- पत्नी से अलग होकर भी क्या नरेन्द्र मोदी PM नहीं बने?
तेज प्रताप यादव मामले पर बोले रघुवंश प्रसाद सिंह (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: बिहार की सियासत एक परिवार पर केंद्रीत हो गई है. बिहार के सबसे बड़े सियासी घराने के पारिवारिक मामले ने ऐसा तूल पकड़ा कि यह लालू प्रसाद यादव के परिवार के लिए सिरदर्द हो गया है. दरअसल, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक की अर्जी दी है और स्पष्ट तौर पर कहा है कि अब वह उनके साथ नहीं रहना चाहते हैं. हालांकि, इस मामले पर पूरा परिवार उन्हें मनाने में जुट गया है. राजद नेता तेज प्रताप यादव ने शनिवार को रांची स्थित एक अस्पताल में अपने पिता लालू प्रसाद से मुलाकात की और कहा कि वह ऐश्वर्या राय के साथ अपनी छह महीने पुरानी शादी समाप्त करने के अपने निर्णय पर कायम हैं क्योंकि वह ‘घुट-घुटकर नहीं जी सकते. इस पर राजद के दिग्गज नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा है कि इसका कोई राजनीतिक असर नहीं होगा. साथ ही उन्होंने पीएम मोदी पर भी तंज कसा है. 

'तेजप्रताप नॉर्थ तो ऐश्वर्या साउथ पोल', लालू यादव की 2 घंटे की मुलाकात, क्या बना पाएगी बात? 10 बातें

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद के करीबी सहयोगी रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि परिवारों में मनमुटाव हो जाते हैं और उनका समाधान भी हो जाता है. उन्होंने कहा कि इस प्रकरण का यादव की राजनीतिक संभावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा जो कि वर्तमान में विधायक हैं. इसके साथ ही राजद पर भी इसका कोई राजनीतिक असर नहीं होगा.

दादा- पूर्व मुख्यमंत्री, पिता- पूर्व मंत्री और विधायक, आखिर क्या कहती है तेज की पत्नी ऐश्वर्या की चुप्पी

रघुवंश सिंह ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा,‘तेज प्रताप की तलाक याचिका राजनीतिक रूप से किसी को भी प्रभावित क्यों करेगी? अपनी पत्नी से अलग होने के बावजूद क्या नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बने और क्या भाजपा ने चुनाव नहीं जीता?' बता दें कि रघुवंश सिंह राजद के दिग्गज नेता माने जाते हैं. वैशाली लोकसभा क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ है. हालांकि, मोदी लहर में पिछली बार वह हार गए थे. 

सिर पर मोर पंख लगाए और बांसुरी बजाते तेज प्रताप की देखें ये तस्वीरें और वीडियो

लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव ने शुक्रवार को पटना की एक अदालत में राय के साथ बेमेल जोड़ी का उल्लेख करते हुए तलाक की अर्जी दायर की थी. ऐश्वर्या राय राजद नेता चंद्रिका राय की पुत्री हैं. तेज प्रताप यादव ने ऐश्वर्या राय से 12 मई को विवाह किया था. राय के दादा दरोगा राय 1970 के दशक के शुरू में थोड़े समय के लिए बिहार के मुख्यमंत्री रहे थे. तेज प्रताप ने शनिवार को लालू से रांची में राजेंद्र इंस्टिट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में दो घंटे से अधिक समय तक मुलाकात की. वहां लालू चारा घोटाला मामले के सिलसिले में बंद हैं. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raghuvansh Prasad Singh, Tej Pratap Yadav, Tej Pratap Yadav Aishwarya Roy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com