10 करोड़ रुपये के नकली डाक टिकट जब्त
पटना:
पटना पुलिस ने बुधवार को राजेंद्रनगर फ्लाइओवर के पास से 10 करोड़ रुपये मूल्य के नकली डाक टिकट जब्त किए. पुलिस ने ये कार्रवाई कंकड़बाग थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर पुल पर वाहन चेकिंग के दौरान की, जिसमें जाली स्टाम्प की बड़ी खेप बरामद की गई.
सदर अनुमंडल पुलिस अधिकारी सुशांत कुमार सरोज ने बताया वाहनों की नियमित जांच के दौरान पटना शहर के राजेंद्र नगर फ्लाइओवर के समीप एक ऑटो रिक्शा पर सवार होने वाला एक व्यक्ति अपना बैग छोड़कर फरार हो गया. वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उक्त बैग को अपने कब्जे में लेकर जब उसे खोला तो उसमें ये नकली डाक टिकट भरे हुए मिले.
यह भी पढ़ें - नीतीश कैबिनेट ने दी पटना पुलिस के लिए आधुनिक भवन निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी
उन्होंने बताया कि सारे जाली डाक टिकटों का कुल अंकित मूल्य करीब 10 करोड़ रुपये है. बता दें कि एसएसपी मनु महाराज को लगातार सूचना मिल रही थी कि राजधानी पटना में जाली स्टांप का धंधा हो रहा है. इसे लेकर काफी दिनों से पटना पुलिस उसके गिरोह को पकड़ने में लगी हुई थी.
एसएसपी मनु महाराज के अनुसार, लगभग 10 करोड़ के स्टाम्प हैं और जो आरोपी भागने में सफल हुए हैं उसकी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है. पटना पुलिस अब आरोपी का स्केच बनाने में जुटी है. जल्द ही इस गिरोह का खुलासा किया जायेगा.
VIDEO : एक ही रात में 6 हत्याओं से दहला पलवल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं