विज्ञापन
This Article is From Jun 07, 2018

पटना में एनडीए की बैठक में केवल भोजन, कोई भाषण नहीं

नेता केवल भोजन और गुलाब जामुन खाकर चल दिए, किसी ने कोई भाषण नहीं दिया, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के उपेन्द्र कुशवाहा नदारद रहे

पटना में एनडीए की बैठक में केवल भोजन, कोई भाषण नहीं
बिहार एनडीए की पटना में हुई बैठक में सिर्फ भोजन हुआ, किसी नेता ने भाषण नहीं दिया.
  • नीतीश कुमार आए और कुछ कार्यकर्ताओं से मिले
  • सभी प्रमुख नेताओं के भोजन को व्यवस्था मंच पर थी
  • मीडिया से बातचीत का ज़िम्मा रविशंकर प्रसाद ने उठाया
पटना: एनडीए की पटना में आयोजित बैठक में नेता केवल भोजन और गुलाब जामुन खाकर चल दिए, किसी ने कोई भाषण नहीं दिया. इस भोज में बिहार NDA के सभी नेता, विधायक और कार्यकर्ता मौजूद थे. केवल केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के उपेन्द्र कुशवाहा नदारद दिखे.

इस बैठक में समय को देखते हुए सबको उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कुछ वरिष्ठ नेता भाषण देंगे और उसके बाद भोजन होगा. सबका ध्यान नीतीश कुमार के अगमन पर टिका था. नीतीश आए कुछ कार्यकर्ताओं से मिले. अगवानी करने बिहार भाजपा के अध्यक्ष नित्यानंद राय एक अरसे के बाद कुर्ता पैजमा में मौजूद थे.

यह भी पढ़ें : नीतीश का मोल अब नहीं रहा, बीजेपी उन्हें नहीं झेल पाएगी : शिवानंद तिवारी

सभी प्रमुख नेताओं के भोजन को व्यवस्था मंच पर की गई थी जहां नीतीश के बग़ल में एक तरफ़ केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और दूसरी तरफ़ उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी थे. भोजन के बाद गुलाब जामुन खाकर सब नेता निकल लिए और मीडिया को बाइट देने का ज़िम्मा केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने उठाया. प्रसाद ने कहा कि विकास के किए और भ्रष्टाचार के खिलाफ नीतीश कुमार हमारे साथ आए हैं और राज्य के विकास में लगे हैं.

VIDEO : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खारिज

हालांकि भाषण के बारे में पूछे जाने पर कुछ भाजपा नेताओं का कहना था कि ये सब कुछ केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर हो रहा था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NDA Meeting
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com