नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
पटना:
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महात्मा गांधी के चम्पारण आंदोलन-1917 पर आधारित तीन पुस्तकों का शनिवार को लोकार्पण किया. पटना के अधिवेशन भवन में शनिवार को आयोजित एक समारोह में नीतीश ने अरविंद मोहन द्वारा लिखित ‘मिस्टर एम.के. गांधी की चम्पारण डायरी’, आशुतोष पारथेश्वर द्वारा संपादित ‘चम्पारण आन्दोलन 1917’ और श्रीकांत द्वारा संकलित एवं सम्पादित ‘पीर मुहम्मद मूनिस: कलम का सत्याग्रही’ पुस्तकों का लोकार्पण किया.
यह भी पढ़ें : नीतीश कुमार सहयोगी भाजपा को आइना दिखाने का काम कर रहे हैं?
इन पुस्तकों के लोकार्पण के बाद समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने चंपारण के किसानों को न सिर्फ निलहों के अत्याचार से मुक्ति दिलाई बल्कि वहां के लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वच्छता के प्रति भी जागृत किया. नीतीश ने कहा कि उनकी इच्छा है कि गांधी जी के विचार घर-घर तक पहुंचे, जिसके लिए हर घर दस्तक के माध्यम से प्रयास भी किया गया.
VIDEO : नीतीश का BJP को इशारा: सांप्रदायिकता से कोई समझौता नहीं
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं