विज्ञापन
This Article is From Apr 05, 2018

न भ्रष्टाचार से समझौता किया और न साम्प्रदायिकता से करूंगा : नीतीश कुमार

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने साम्प्रदायिक तनाव की घटनाओं को लेकर परोक्ष रूप से अपनी सहयोगी भाजपा को कड़ा संदेश दिया

न भ्रष्टाचार से समझौता किया और न साम्प्रदायिकता से करूंगा : नीतीश कुमार
नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने वालों को बर्दास्त नहीं किया जाएगा.
  • बिहार में साम्प्रदायिक तनाव की घटनाओं पर नीतीश कुमार ने तोड़ी चुप्पी
  • कहा- शांति भंग करने को जो सामने आता है, बचता नहीं, अंदर जाता है
  • क्राइम को बढ़ावा देने वालों को बर्दास्त नहीं किया जाएगा
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज आखिर राज्य में हाल में हुई साम्प्रदायिक घटनाओं पर अपनी चुप्पी तोड़ी. नीतीश ने साफ़ शब्दों में कहा कि न तो उन्होंने भ्रष्टाचार से समझौता किया और न ही सम्प्रदायिकता को बर्दास्त कर सकते हैं. उन्होंने यह बात एक कार्यक्रम में कही.

नीतीश का यह कथन उनकी सहयोगी भाजपा के लिए एक सीधा संदेश माना जा रहा है. पिछले हफ्ते राज्य के कई जिलों में रामनवमी यात्रा को लेकर सम्प्रदायिक तनाव को घटनाओं के बाद नीतीश कुमार की जमकर आलोचना हुई थी. कई घटनाओं के पीछे भाजपा नेताओं का सीधा हाथ बताया गया. इस आधार पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत को जेल भी जाना पड़ा.

यह भी पढ़ें : नीतीश कुमार सरकार के खिलाफ आरजेडी का आरोप-पत्र, जानिए- क्या है इसमें...

नीतीश ने कहा कि कानून  का राज कायम रहे इससे कोई समझौता नहीं किया. उन्होंने कहा कि समाज में हर तरह के लोग होते हैं जो तनाव पैदा करना चाहते हैं, लेकिन हम लोग इसके लिए कटिबद्ध हैं कि समाज में शांति रहे, सद्भावना रहे, प्रेम का वातावरण रहे और इसके लिए जो सामने आता है, बचता नहीं, अंदर जाता है.

नीतीश कुमार ने फिर कहा कि उन्होंने किसी चीज से कोई समझौता नहीं किया है. न भ्रष्टाचार से समझौता किया और न उसे बर्दास्त कर सकते हैं. साम्प्रदायिकता को लेकर नीतीश ने कहा कि कोई क्राइम को बढ़ावा देना चाहे तो उसे बर्दास्त नहीं करेंगे. हालांकि जब नीतीश कार्यक्रम में बोल रहे थे उस समय उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी भी मंच पर मौजूद थे.

VIDEO : बिहार में साम्प्रदायिक तनाव

नीतीश के तेवर से साफ है कि सरकार चलाने की मजबूरी के कारण फिलहाल वे साम्प्रदायिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेंगे. ये संदेश उन्होंने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को कल भी भिजवाया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com