विज्ञापन
This Article is From Jul 08, 2018

JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में बोले नीतीश, हमें किनारा करने वाले खुद किनारे हो जाएंगे

जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को कहा कि जो लोग उनको किनारा करने के प्रयास में लगे हैं वो लोग खुद ही किनारे हो जायेंगे.

JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में बोले नीतीश, हमें किनारा करने वाले खुद किनारे हो जाएंगे
बिहार के सीएम नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
  • हमें किनारा करने वाले खुद किनारे हो जाएंगे: नीतीश
  • JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में नीतीश ने कही यह बात
  • बिहार में सीट शेयरिंग पर उन्होंने कहा कि कोई जल्दबादी नहीं है
पटना: जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को कहा कि जो लोग उनको किनारा करने के प्रयास में लगे हैं वो लोग खुद ही किनारे हो जायेंगे. नीतीश कुमार अपनी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दिल्ली में बोल रहे थे. नीतीश ने अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि हमको एलिमिनेट करने वाला कोई नहीं हैं आप लोग घबराये मत. निश्चित रूप से नीतीश का इशारा राजद और भाजपा दोनों की तरफ़ था. क्योंकि हाल के समय में ये दोनों दल ये मान कर चल रहे हैं कि अगर नीतीश को अलग लड़ने पर मजबूर किया जाये, तो वो हाशिये पर चले जायेंगे. 

यह भी पढ़ें: नीतीश की गिरिराज सिंह को दो टूक, कहा- सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने वाले को छोड़ेंगे नहीं

2019 लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के तालमेल पर बोलते हुए नीतीश ने बस इतना कहा कि हमें जो भी मिलेगा, उससे अगर संतुष्ट होंगे तो ठीक है नहीं तो देखा जाएगा. इससे साफ़ है कि नीतीश फ़िलहाल भाजपा के तरफ़ से सीटों पर रूख का इंतज़ार करेंगे कि आख़िर कितनी सीटों का ऑफ़र दिया जाता है. पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में एक प्रस्ताव पारित कर उन्हें इस सम्बंध में अंतिम निर्णय लेने के लिए भी अधिकृत किया गया. 

VIDEO: न्यूज टाइम इंडिया : नीतीश कुमार ने किया लालू यादव को फोन
नीतीश कुमार के भाषण से साफ़ था कि फ़िलहाल तालमेल और सीटों के संबंध में उन्हें कोई जल्दबाज़ी नहीं है. नीतीश पहले भाजपा के तरफ़ से सीटों की संख्या के बारे में सुन लेना चाहते हैं, तब वो इस संबंध में कोई मन बनाना चाहते हैं. अब सारी निगाहें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह के इस हफ़्ते पटना यात्रा पर होगी, जब 12 जुलाई को वो नीतीश कुमार के साथ बैठक करेंगे. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitish Kumar, JDU National Executive Meeting
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com