विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2018

मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेपकांड : मंत्री मंजू वर्मा बोलीं- हां , मेरे पति ब्रजेश ठाकुर से बात करते थे...

मुजफ्फरपुर कांड में बिहार की समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा खुद को घिरी ही हुई हैं, मगर वह अब अपने बयानों से अपनी सरकार और मुख्य मंत्री नीतीश कुमार की मुश्किलें भी बढ़ा रही हैं.

मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेपकांड : मंत्री मंजू वर्मा बोलीं- हां , मेरे पति ब्रजेश ठाकुर से बात करते थे...
समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा (फाइल फोटो)
पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेप कांड को लेकर राजनीति और भी गरमा गई है. मुजफ्फरपुर कांड में बिहार की समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा खुद को घिरी ही हुई हैं, मगर वह अब अपने बयानों से अपनी सरकार और मुख्य मंत्री नीतीश कुमार की मुश्किलें भी बढ़ा रही हैं. एनडीटीवी की उस रिपोर्ट, जिसमें कहा गया कि मंजू वर्मा के पति चंद्रेश्ववर वर्मा और मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई,  के बाद समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा ने आखिरकार स्वीकार कर लिया है कि उनके पति की ब्रजेश ठाकुर से बातचीत हुई थी. 

मुजफ्फरपुर कांड : मंजू वर्मा और ब्रजेश ठाकुर के बीच जनवरी से अब तक 17 बार फोन पर हुई बातचीत

हालांकि, मंत्री मंजू वर्मा का अपना तर्क है. उनका कहना है कि हम राजनीति में हैं. हमें कोई फ़ोन करेगा तो उससे बातचीत तो होगी ही. उन्होने कहा कि पहले भी मैंने इस बात को माना था कि ब्रजेश ठाकुर से बातचीत और मुलाक़ात होती थी. क्योंकि ये बातचीत हमारे विभाग के कामों से जुड़ी होती थीं. समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा के इस बयान से निश्चित रूप से सरकार और उनकी पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. उनका ये भी दावा था कि ब्रजेश ठाकुर के कई बार उनके सरकारी नम्बर पर भी फ़ोन आये होंगे और उनके पति ने फ़ोन उठाया होगा.

 मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेप कांड : जानें कहां, कब और क्या-क्या हुआ, यहां है पूरा घटनाक्रम 

बहरहाल ये मामला अब और पेचीदा होता जा रहा है. इससे पहले मीडिया से बात चीत में मंत्री मंजू वर्मा ने स्वीकार किया था कि ब्रजेश उनके दफ़्तर में आते जाते थे. उनके पति भी मुज़फ़्फ़रपुर एक बार गये लेकिन वो गाड़ी में बैठे रहे. फ़िलहाल जांच एजेन्सी को कुछ और साक्ष्य हाथ लगे हैं. लेकिन उनका सारा ध्यान अभी ब्रजेश के ख़िलाफ़ और साक्ष्य जुटाने में लगा है.

मुजफ्फरपुर रेप कांड : सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, केंद्र और बिहार सरकार से मांगा है जवाब

लेकिन जनता दल यूनाइटेड के नेताओं का कहना है कि मंजू वर्मा के बयानों से पार्टी की मुश्किलें और बढ़ती जा रही हैं. इन नेताओं का कहना है कि ब्रजेश ठाकुर के मंत्री और उनके पति से काफ़ी क़रीबी सम्बंध थे. जिसका उसने ख़ूब लाभ उठाया. लेकिन फ़िलहाल इन तथ्यों के प्रकाश में आने के बाद मंत्री मंजू वर्मा के इस्तीफ़े की मांग और तेज़ होगी.

VIDEO: मंत्री मंजू वर्मा पर BJP के अलग-अलग सुर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Muzaffarpur Shelter Home Rape Case, Social Welfare Minister Manju Verma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com