विज्ञापन
This Article is From Jan 03, 2020

कोर्ट के मना करने के बाद भी मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप कांड की जांच कर रहे CBI अधिकारियों का तबादला

बिहार के चर्चित मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप कांड में जांच कर रहे सीबीआई अधिकारियों को तबादला कर दिया गया है. हैरानी इस बात की है कि कोर्ट ने आदेश दिया था कोर्ट ने पहले भी इन अधिकारियों के ट्रांसफर करने पर केंद्र सरकार को फटकार लगाई थी लेकिन फिर भी क्यों यह ट्रांसफर किया गया है, समझ से परे हैं.

कोर्ट के मना करने के बाद भी मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप कांड की जांच कर रहे CBI अधिकारियों का तबादला
मुजफ्फरपुर शेल्टर कांड का आरोपी ब्रजेश ठाकुर
  • मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप कांड
  • जांच कर रहे सीबीआई अधिकारियों का तबादला
  • कोर्ट ने किया था मना
पटना:

बिहार के चर्चित मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप कांड में जांच कर रहे सीबीआई अधिकारियों को तबादला कर दिया गया है. हैरानी इस बात की है कि कोर्ट ने आदेश दिया था कोर्ट ने पहले भी इन अधिकारियों के ट्रांसफर करने पर केंद्र सरकार को फटकार लगाई थी लेकिन फिर भी क्यों यह ट्रांसफर किया गया है, समझ से परे हैं. वहीं इस पर आरजेडी ने इस पर सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए पूछा है, CM नीतीश किसे बचाना चाह रहे हैं?  आरजेडी की ओर से किए गए ट्वीट में लिखा है, ' मुजफ्फरपुर शेल्टर होम के साथ साथ बिहार भर के शेल्टर होम में बच्चियों को नोंच नोंच खाने वाले गिद्ध आज खुद को कबूतर बता रहे हैं! जदयू के भ्रष्ट कबूतर और बीजेपी के दंगाई कबूतरी के चुनावी गुटरगूं से बच्चियों की कराह की आवाज़ नहीं दबेगी दुःशासन बाबू!'
 

आपको बता दें कि केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सुप्रीम कोर्ट में सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा था कि मुजफ्फरपुर आश्रय गृह यौन उत्पीड़न मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर और उसके सहयोगियों ने 11 लड़कियों की कथित रूप से हत्या की थी और एक श्मशान घाट से ‘हड्डियों की पोटली' बरामद हुई है. सुप्रीम कोर्ट में दायर अपने हलफनामे में सीबीआई ने कहा कि जांच के दौरान दर्ज पीड़ितों के बयानों में 11 लड़कियों के नाम सामने आये हैं जिनकी ठाकुर और उनके सहयोगियों ने कथित रूप से हत्या की थी.

oar0db7o

बालिका गृह कांड: ब्रजेश ठाकुर सहित 21 के खिलाफ CBI की चार्जशीट- अश्लील गाने सुनाकर बच्चियों से करवाया जाता था डांस, नशे के इंजेक्शन देकर करते थे रेप

सीबीआई ने कहा कि एक आरोपी की निशानदेही पर एक श्मशान घाट के एक खास स्थान की खुदाई की गई जहां से हड्डियों की पोटली बरामद हुई है. गौरतलब है कि बिहार के मुजफ्फरपुर में एक एनजीओ द्वारा संचालित आश्रय गृह में कई लड़कियों का कथित रूप से बलात्कार और यौन उत्पीड़न किया गया था और टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान की रिपोर्ट के बाद यह मुद्दा उछला था.

हाईकोर्ट की निगरानी में होगी मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड की CBI जांच​


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Muzaffarpur Shelter Home Rape Case, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com