विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2018

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड में अपराधियों को बचा रही है JDU : तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता व पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक बार फिर जनता दल यूनाईटेड (जेडीयू) को निशाना बनाया

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड में अपराधियों को बचा रही है JDU : तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप केस को लेकर एक बार फिर जेडीयू को घेरा है.
  • कहा- अपराधियों में कानून-व्यवस्था का कोई डर नहीं
  • सुप्रीम कोर्ट भी कह चुका है कि यह सरकार प्रायोजित है
  • जनप्रतिनिधि मर चुके, नाकामियों के लिए कौन जिम्मेदार है?
नई दिल्ली: मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता व पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक बार फिर जनता दल यूनाईटेड (जेडीयू) को निशाना बनाया है. उन्होंने कहा है कि जेडीयू इस मामले में शामिल अपराधियों को बचा रही है.

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप केस के मामले में तेजस्वी यादव ने कहा है कि ''यह बहुत शर्मनाक घटना है. अपराधियों में कानून-व्यवस्था का कोई डर नहीं है. जनप्रतिनिधि मर चुके हैं. नाकामियों के लिए कौन जिम्मेदार है?'' उन्होंने कहा है कि ''यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट भी कह चुका है कि यह सरकार प्रायोजित है. जेडीयू अब भी दोषियों को बचा रही है.''

यह भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेप कांड: पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा, उनके पति पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज 

गौरतलब है कि बिहार के बहुचर्चित मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेप कांड की जांच कर रहे सीबीआई के एसपी जेपी मिश्र का तबादला कर दिया गया है. इस पर राजनीति गर्मा गई है. विपक्ष का आरोप है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण ही एसपी का ट्रांसफर हुआ है. पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने एसपी को हटाने पर सवाल खड़े किए हैं. जेपी मिश्रा को हटाकर पटना में स्थानीय डीआइजी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है, वहीं उनकी जगह लखनऊ में सीबीआई के एसपी देवेंद्र सिंह को अतिरिक्त जिम्मेदारी के तौर पर इस केस की जांच का जिम्मा मिला है.

यह भी पढ़ें : शेल्टर होम मामला: सुप्रीम कोर्ट ने जेजे एक्ट पर उठाए सवाल, कहा- सही से नहीं लागू हुआ कानून 

शेल्टर होम में बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना की जांच की कोर्ट द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही है. सवाल उठ रहे हैं कि क्या कोर्ट को अंधेरे में रखकर तबादला कर दिया गया. तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर एसपी के ट्रांसफर को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. उन्होंने लिखा है कि बिहार के गवर्नर के बाद अब नीतीश कुमार को सीबीआई के एसपी का ट्रांसफर मिला है. वह पटना हाई कोर्ट में बालिका गृह कांड की प्रगति रिपोर्ट पेश करने वाले थे, मगर अब जांच 'पटना सर' के पास पहुंच गई, जिसका जिक्र ब्रजेश ठाकुर की डायरी में है.


VIDEO  : तेजस्वी के निशाने पर नीतीश

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में रहने वालीं 34 बच्चियों से दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी. बाद में कई बच्चियों ने संचालक ब्रजेश ठाकुर पर दरिंदगी के आरोप लगाए थे. इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है. आरोपी ब्रजेश ठाकुर से पति के संबंधों का मामला उछलने पर समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा को बीते दिनों इस्तीफा भी देना पड़ा था. मंजू वर्मा के पति चंद्रेश्वर वर्मा के ब्रजेश ठाकुर से संबंधों को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Muzaffarpur Shelter Home Rape Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com