विज्ञापन
This Article is From Sep 02, 2017

सृजन घोटाले में रेखा मोदी को करोड़ों का भुगतान, रेखा हैं सुशील मोदी की चचेरी बहन

बिहार में जब से सृजन घोटाला उजागर हुआ है तब से हर व्यक्ति की दिलचस्पी केवल एक बात को लेकर है कि इसमें कौन-कौन राजनेता फंसेंगे

सृजन घोटाले में रेखा मोदी को करोड़ों का भुगतान, रेखा हैं सुशील मोदी की चचेरी बहन
रेखा मोदी, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की चचेरी बहन हैं.... (File Photo)
  • सुशील मोदी का अपनी चचेरी बहन रेखा मोदी से मधुर संबंध नहीं
  • सृजन के पैसे से दो ज्वैलर्स से खरीदे गए थे हीरे के गहने
  • नेताओं और अधिकारियों को गिफ्ट में दिए गए थे हीरे के गहने
पटना: बिहार में जब से सृजन घोटाला उजागर हुआ है तब से हर व्यक्ति की दिलचस्पी केवल एक बात को लेकर है कि इस पूरे घोटाले में कौन-कौन राजनेता फंसेंगे. अभी तक राजनेताओं में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, पूर्व सांसद शाहनवाज़ हूसैन, झारखंड के सांसद निशिकांत दुबे, भाजपा से अब निलंबित किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष विपिन शर्मा, उपेन्द्र कुशवाह की पार्टी के दीपक वर्मा के नाम सामने आए हैं. इनके प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सृजन या उसके संचालक मनोरमा देवी या उनके बेटे अमित कुमार और उनकी पत्नी प्रिया से संबंध रहे. ताज़ा खुलासे में रेखा मोदी का नाम सामने आया हैं.

रेखा मोदी बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की चचेरी बहन हैं. हालांकि दोनों के बीच हाल के वर्षों में कभी मधुर संबंध नहीं रहे लेकिन सुशील मोदी को बिहार की सता में 2005 से रेखा मोदी के कारण कई बार आलोचना का सामना करना पड़ा. रेखा मोदी के ऊपर लगे आरोपों के कारण फ़ज़ीहत का सामना करना पड़ा है.

पढ़ें: ऐसा कोई टकसाल नहीं जो मुझे खरीद सके: नीतीश कुमार

जांच एजेंसियों को सृजन के खाते से भुगतान कर बहुत बड़ी मात्रा में आभूषण ख़ासकर हीरे की ख़रीदारी के सबूत मिले. ये हीरे के आभूषण राजनेताओं और अधिकारियों के परिवारवालों को गिफ़्ट दिया जाता था लेकिन इस जांच में पता चला कि पटना के जिस ज्वेलर्स को हीरे के ख़रीदारी का भुगतान सृजन ने कभी सीधे या अधिकांश समय रेखा मोदी के एक-एक कंपनी के माध्यम से किया. जालान जेम्स के मालिक रवि जालान ने पूछताछ में इस बात को माना भी हैं कि उन्हें भुगतान रेखा मोदी ने ही कई बार किया.

VIDEO : बिहार के बहुचर्चित सृजन घोटाले में नया खुलासा

हालांकि रेखा मोदी फ़िलहाल ग़ायब हैं. उनके पटना स्थित घर पर कोई उनका टिकाना नहीं बता रहा लेकिन मनोरमा देवी से उनके मधुर संबंध जगज़ाहिर हैं. निश्चित रूप से इस आधार पर आने वाले दिनों में सुशील मोदी पर राजद का हमला और तेज़ होगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Srijan Scam, Sushil Modi, Rekha Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com