तेज प्रताप यादव (फाइल फोटो)
पटना:
बिहार की राजनीति का स्तर दिनों-दिन गिरता जा रहा है. लोग अब मारने-काटने तक आ गये हैं. मंगलवार को राबड़ी देवी ने पीएम मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी कीं, तो बुधवार को लालू यादव के बड़े बेटे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को घर में घुस कर मारने की धमकी दे दी. बता दें कि तेज प्रताप बिहार के औरंगाबाद में सभा को सम्बोधित कर रहे थे.
औरंगाबाद में तेज प्रताप ने कहा कि ''सुशील मोदी कॉल कर रहे हैं अपन को. माननीय मंत्री जी हैं, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री जी से बात कराइये. बोले हम का बात है. उसका लड़का का बिआह है, उत्कर्ष मोदी का, बुला रहा है, बेइज्जत कर रहा है, बुलाया तो वहीं हम पोल खोल देंगे पूरा जनता के बीच में. लड़ाई जारी है, हम थोड़े मानेंगे, वार करेंगे... चूंकि हम उसके घर मे घुस के मारेंगे. हम रुकने वाले हैं, उस शादी में वहीं हम सभा करेंगे, तोड़-फोड़ करेंगे, पोल खोलेंगे उसका. जो-जो गेस्ट को बुलायेगा हु जट आदमी है. हम लालू यादव की तरह मुंह पर बोलने वाले हैं."
यह भी पढ़ें - नित्यानंद राय के बयान पर निशाना साधते वक्त पीएम मोदी को ये क्या कह गईं राबड़ी देवी
गौरतलब है कि सुशील मोदी के बेटे उत्कर्ष की शादी दिसंबर में होने वाली है. सुशील मोदी ने बेटे की शादी में न बैंड बाजा न किसी तामझाम का ऐलान किया है. सुशील कुमार के ऐलान के बाद बिहार में इस शादी की खूब चर्चा अभी से ही हो रही है.
यह भी पढ़ें - सुशील मोदी के बेटे की शादी में न बैंड बजेगा, न गिफ्ट लिए जाएंगे, न दहेज लिया जाएगा
मंगलवार को राबड़ी देवी ने बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय पर निशाना साधते वक्त पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया था. राबड़ी ने पीएम नरेंद्र मोदी का नाम लेते हुए कहा था कि जो लोग हाथ काटने की बात कर रहे हैं वो अपना गर्दन कटवाने के लिए तैयार रहें.
IDEO: बेटे का बचाव करते रहे लालू, मेरे ऊपर सवालिया निशान थे : नीतीश

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Tej Pratap Yadav, Sushil Modi