तेजप्रताप यादव (फाइल फोटो).
- खबर की पुष्टि तेजप्रताप और उनकी पत्नी ऐश्वर्या ने नहीं की
- तेजप्रताप यादव पिता से मिलने के लिए रांची जा रहे
- काफी दिनों से तेजप्रताप और उनकी पत्नी के बीच तनाव की खबरें
पटना:
राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव की पारिवारिक मुश्किलें ख़त्म नहीं हो रहीं. उनके वरिष्ठ पुत्र तेजप्रताप यादव ने अपनी पत्नी से अलग होने की अर्ज़ी पटना के फ़ैमिली कोर्ट में दी है.
हालांकि इस खबर की पुष्टि न तो तेजप्रताप यादव और न ही उनकी पत्नी ऐश्वर्या ने की है. तेजप्रताप यादव फिलहाल रांची जा रहे हैं जहां शनिवार को वे अपने पिता लालू यादव से अस्पताल में मिलेंगे. लेकिन माना जा रहा है कि तेजप्रताप यादव और उनकी पत्नी के बीच तनाव काफी समय से चल रहा था.
तेजप्रताप यादव अपनी हरकतों से न केवल पत्नी बल्कि परिवार के लिए भी मुश्किलों का कारण हमेशा से रहे हैं. हालांकि तलाक की अर्जी की खबर की न तो तेजप्रताप यादव ने और न ही उनकी पत्नी के परिवार ने खंडन किया है. सूत्रों से पता चला है कि तेजप्रताप यादव के ससुर, यानी ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका राय राबड़ी देवी से मिलने के लिए पहुंचे हैं.
गौरतलब है कि बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव अजीब हरकतों के कारण हमेशा से चर्चा में रहे हैं. मई महीने में उनकी अपनी पत्नी के साथ साइकिल पर पोज देने वाली तस्वीर वायरल हुई थी. बाद में तेज प्रताप की साइकिल वाली एक और तस्वीर वायरल हुई जिसमें वे साइकिल से गिरे हुए दिखे. तेज प्रताप यादव पटना की सड़कों पर एक साइकिल रैली के दौरान अचानक बीच सड़क पर गिर गए थे. इस घटना को कई लोगों ने अपने मोबाइल में कैप्चर कर लिया था. उसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
लंबे अरसे से लालू यादव के दोनों बेटों तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव के बीच विवाद भी चल रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Tej Pratap Yadav