विज्ञापन
This Article is From May 29, 2017

सीबीआई ने पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के मामले में राजद नेता शहाबुद्दीन को हिरासत में लिया

एजेंसी ने मुजफ्फरनगर की एक अदालत को बताया कि उसका नाम इस मामले में आरोपी के रूप में सामने आया है और उसे हिरासत में लेकर उससे पूछताछ करना जरूरी है. अदालत ने एजेंसी को उससे पूछताछ करने की अनुमति दे दी.

सीबीआई ने पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के मामले में राजद नेता शहाबुद्दीन को हिरासत में लिया
शहाबुद्दीन
नई दिल्ली: सीबीआई ने पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के मामले में आरोपी राजद नेता शहाबुद्दीन को हिरासत में ले लिया. सीबीआई के सूत्रों ने बताया कि शहाबुद्दीन को इस मामले में पूछताछ के लिए एजेंसी के मुख्यालय लाया गया. शहाबुद्दीन तिहाड़ जेल में बंद था.

एजेंसी ने मुजफ्फरनगर की एक अदालत को बताया कि उसका नाम इस मामले में आरोपी के रूप में सामने आया है और उसे हिरासत में लेकर उससे पूछताछ करना जरूरी है. अदालत ने एजेंसी को उससे पूछताछ करने की अनुमति दे दी.

सिवान से चार बार सांसद रहे शहाबुद्दीन पर आरोप है कि वह रंजन की हत्या में शामिल है. रंजन सिवान में एक हिंदी समाचार पत्र के पत्रकार थे.

शहाबुद्दीन 45 से अधिक आपराधिक मामलों में मुकदमे का सामना कर रहा है. सिवान निवासी चंद्रशेखर प्रसाद की याचिका पर उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार उसे इस साल फरवरी में तिहाड़ जेल भेज दिया गया था. प्रसाद के तीन बेटे दो अलग-अलग घटनाओं में मार दिए गए थे.

रंजन की पिछले साल 13 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और उनकी पत्नी ने इस हत्या में शहाबुद्दीन की भूमिका होने का आरोप लगाया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBI, Rajdev Ranjan, Shahabuddin, Tihar Jail
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com