देश के अलग-अलग हिस्सों में रामनवमी की तैयारियों को आखिरी रूप दिया जा चुका है. इस खास मौके पर देश के अलग-अलग राज्यों और जिलों में शोभायात्रा निकाली जाती है. बिहार का कटिहार भी रामनवमी के खास मौके पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा भी खासी प्रचलित है. ऐसा इसलिए भी है क्यों कि कटिहार को सीमांचल का अयोध्या भी कहा जाता है. इस खास मौके पर कटिहार में जगह-जगह प्रभु श्रीराम के बड़े-बड़े कटआउट्स लगाए गए हैं. साथ ही शोभा यात्रा को लेकर भी विशेष तैयारी की गई है.

युवाओं में दिख रहा है खासा उत्साह
कटिहार में प्रभु श्रीराम और हनुमान जी के बड़े-बड़े कटआउट्स लगाए गए हैं. इन कटआउट्स के साथ अपनी सेल्फी खींचाने को लेकर युवाओं में गजब का उत्साह दिख रहा है. पूरे शहर में प्रभु राम के पोस्टर और ध्वज लगाए गए हैं. इस खास मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को भी पुख्ता किया गया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

शोभायात्रा के दौरान दिखता है अनोखा दृश्य
आपको बता दें कि कटिहार में रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है.इस शोभायात्रा मे निकलने वाले झांकी को लेकर हो रहा है विशेष तैयारी की गई है. रामनवमी के मौके पर कटिहार के सड़को पर निकलने वाले शोभायात्रा में इस बार शिवाजी महाराज,नंदी महाराज पर सवार भोले शंकर और मां पार्वती के साथ-साथ प्रभु श्री राम की मूर्ति लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र होने वाला है.कटिहार मे रामनवमी को लेकर इन झाकियों से जुड़े मूर्ति के तैयारी पर आयोजक एवं मूर्तिकार काफी उत्साहित दिख रहे है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं