बिहार की समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा ने दिया इस्तीफा.
- विवादों में घिरी मंत्री मंजू वर्मा का इस्तीफ़ा
- मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड को लेकर घेरे में थीं
- मंजू वर्मा के पति चंद्रेश्वर वर्मा को लेकर उठ रहे सवाल
पटना:
मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेपकांड मामले में बिहार की समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा ने इस्तीफा दे दिया. मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड के आरोपी ब्रजेश ठाकुर से मंजू वर्मा के पति की जनवरी से करीब 17 बार बात हुई थी. इसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास कोई और ऑप्शन नहीं बचा और उन्होंने मंजू वर्मा को बुलाया और उनका इस्तीफा ले लिया. मंजू वर्मा के पति चंद्रेश्वर वर्मा को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे.
यह भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेपकांड : मंत्री मंजू वर्मा बोलीं- हां , मेरे पति ब्रजेश ठाकुर से बात करते थे...
बिहार की समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा भले स्वीकार कर लें कि उनके पति चंद्रेश्वर वर्मा और मुज़फ़्फ़रपुर बालिका गृह कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के बीच बातचीत होती रहती थी, मगर ताज़ा घटनाक्रम में इस बात का भी ख़ुलासा हुआ है कि मंत्री के पति पिछले कुछ महीनों के दौरान एक बार नहीं, बल्कि 9 बार मुजफ्फरपुर गये थे. बता दें कि मुजफ्फरपुर कांड में 34 बच्चियों के साथ रेप की पुष्टि हुई है.
यह भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर कांड : मंजू वर्मा और ब्रजेश ठाकुर के बीच जनवरी से अब तक 17 बार फोन पर हुई बातचीत
इससे पहले NDTV की पड़ताल में यह बात सामने आई थी कि मंत्री मंजू वर्मा के पति मुजफ्फरपुर 9 बार गये थे. ये साक्ष्य मंत्री पति चंद्रेश्वर वर्मा के मोबाइल रिकॉर्ड को जब खंगाला जा रहा था, तब उनके टॉवर लोकेशन से पता चला है. हालांकि, ध्यान देने वाली बात है कि न तो मंत्री और न ही उनके पति का गृह जिला मुजफ्फरपुर है. फिर अब सवाल उठता है कि आखिर ये मुजफ्फरपुर इतनी बार गये क्यों? इतनी बार मुजफ्फरपुर जाना निश्चित रूप से यह दर्शाता है कि वो किसी अन्य काम से गये थे. हालांकि, उनके मोबाइल के रिकॉर्ड से उनका लोकेशन मुज़फ़्फ़रपुर का जब भी पता चला है, उसमें उनके कुछ घंटों तक रुकने की पुष्टि हुई है. हालांकि, उस वक्त के दौरान ब्रजेश ठाकुर के लोकेशन का इतिहास अभी नहीं निकाला गया है.
VIDEO: मंत्री मंजू वर्मा पर BJP के अलग-अलग सुर

Muzaffarpur Shelter Home Case: Bihar Minister Manju Verma resigns. Her husband has been accused of having links with alleged mastermind Brajesh Thakur pic.twitter.com/ayxu5mo6xj
— ANI (@ANI) August 8, 2018
बिहार की समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा भले स्वीकार कर लें कि उनके पति चंद्रेश्वर वर्मा और मुज़फ़्फ़रपुर बालिका गृह कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के बीच बातचीत होती रहती थी, मगर ताज़ा घटनाक्रम में इस बात का भी ख़ुलासा हुआ है कि मंत्री के पति पिछले कुछ महीनों के दौरान एक बार नहीं, बल्कि 9 बार मुजफ्फरपुर गये थे. बता दें कि मुजफ्फरपुर कांड में 34 बच्चियों के साथ रेप की पुष्टि हुई है.
यह भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर कांड : मंजू वर्मा और ब्रजेश ठाकुर के बीच जनवरी से अब तक 17 बार फोन पर हुई बातचीत
इससे पहले NDTV की पड़ताल में यह बात सामने आई थी कि मंत्री मंजू वर्मा के पति मुजफ्फरपुर 9 बार गये थे. ये साक्ष्य मंत्री पति चंद्रेश्वर वर्मा के मोबाइल रिकॉर्ड को जब खंगाला जा रहा था, तब उनके टॉवर लोकेशन से पता चला है. हालांकि, ध्यान देने वाली बात है कि न तो मंत्री और न ही उनके पति का गृह जिला मुजफ्फरपुर है. फिर अब सवाल उठता है कि आखिर ये मुजफ्फरपुर इतनी बार गये क्यों? इतनी बार मुजफ्फरपुर जाना निश्चित रूप से यह दर्शाता है कि वो किसी अन्य काम से गये थे. हालांकि, उनके मोबाइल के रिकॉर्ड से उनका लोकेशन मुज़फ़्फ़रपुर का जब भी पता चला है, उसमें उनके कुछ घंटों तक रुकने की पुष्टि हुई है. हालांकि, उस वक्त के दौरान ब्रजेश ठाकुर के लोकेशन का इतिहास अभी नहीं निकाला गया है.
VIDEO: मंत्री मंजू वर्मा पर BJP के अलग-अलग सुर
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Manju Verma, Muzaffarpur Shelter Home Case, Manju Verma Resigned