विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2021

रूपेश हत्याकांड में पुलिस जांच पर तेजस्वी ने क्यों कहा- नीतीश जी ने बकरा खोज लिया

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक ट्वीट कर कहा कि जिस आरोपी को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है वो बलि का बकरा है

रूपेश हत्याकांड में पुलिस जांच पर तेजस्वी ने क्यों कहा- नीतीश जी ने बकरा खोज लिया
आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)
पटना:

अमूमन किसी हाई प्रोफ़ायल मामले के उद्भभेदन के बाद पुलिस टीम को बधाई दी जाती है और सब लोग राहत की सांस लेते हैं. लेकिन बिहार की राजधानी पटना में पिछले महीने इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर रूपेश सिंह की हत्या में जो पुलिस ने रोडरेज का मामला कहकर इस पूरे मामले को समाप्त करने की पहल की उसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) विपक्ष के निशाने पर हैं.

विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने एक ट्वीट कर कहा कि जिस आरोपी को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है वो बलि का बकरा है. तेजस्वी ने फिर कहा कि उन्होंने पंद्रह दिन पहले भविष्यवाणी कर दी थी कि इस मामले में असल अभियुक्तों को बचाने की कोशिश होगी.

निश्चित रूप से अब पटना पुलिस जब तक अन्य आरोपियों को गिरफ़्तार नहीं करती तब तक शायद नीतीश कुमार जो गृह मंत्री होने के नाते पुलिस विभाग के मुखिया भी हैं, उन्हें आलोचना झेलनी होगी. हालांकि माना जा रहा है कि रूपेश के परिवार वाले भी पुलिस के रोड रेज के एंगल से सहमत नहीं हैं. उनका मानना है कि इतने छोटी बात के लिए दो महीने बाद कोई इतने नृशंस तरीक़े से हत्या नहीं करेगा. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com