विज्ञापन
This Article is From Nov 04, 2018

बिहार : 'सन आफ मल्लाह' ने बनाई नई पार्टी, कहा- धैर्य की परीक्षा ली जा रही थी

पटना में रविवार को एक नये राजनीतिक दल 'वीआईपीट' पार्टी का गठन हुआ. वीआईपी यानी विकासशील इंसान पार्टी.

बिहार : 'सन आफ मल्लाह'  ने बनाई नई पार्टी, कहा- धैर्य की परीक्षा ली जा रही थी
मुकेश साहनी ने 'विकासशील इंसान पार्टी' बनाई है.
पटना: पटना में रविवार को एक नये राजनीतिक दल 'वीआईपीट' पार्टी का गठन हुआ. वीआईपी यानी विकासशील इंसान पार्टी. इस पार्टी की स्थापना 'सन आफ मल्लाह' के नाम से चर्चित मुकेश साहनी ने की है. उन्होंने पार्टी के नाम की घोषणा के साथ ही ऐलान कर दिया है कि अगले चुनाव तक उनकी 11 मांगों में आधी मांग नहीं मानी गयी तो भाजपा और नीतीश कुमार को हराने की कोशिश करेंगे. नई पार्टी का विकासशील इंसान पार्टी का ऐलान करते हुए मुकेश साहनी,  जिन्होंने पिछले चुनाव में NDA का समर्थन किया था और भाजपा अध्यक्ष अमित साह के साथ सबसे ज़्यादा जन सभा को सम्बोधित किया था, ने कहा कि उनके धैर्य की परीक्षा ली जा रही है. 

बिहार : इस मल्लाह के बेटे के लिए एनडीए को चुनने में ही 'भलाई' है

आपको बता दें कि मुकेश साहनी निषाद समाज के लोगों को अनुसूचित जाति में शामिल करने को लेकर कई वर्षों से आंदोलन कर रहे हैं. बिहार सरकार ने आंदोलन के दबाव में अनुशंसा केंद्र को भेज दिया था. अब मुकेश साहनी ने घोषणा की है कि अगर केंद्र ने उनकी मांगों को नहीं माना और अधिसूचना जारी नहीं की तब वह अगले चुनाव में भाजपा और नीतीश दोनों का विरोध करेंगे. इसके अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं होगा. मुकेश साहनी ने अपने भाषण में निषाद समाज के चौदह प्रतिशत वोट का जिक्र किया. हालांकि मुकेश का मानना है कि पिछले चुनाव में पहले नीतीश और बाद में भाजपा को समर्थन देने के निर्णय के कारण उनके समाज के वोटरों में एक गलत संदेश गया. दूसरी तरफ, एनडीए के नेताओं का मानना है कि मुंबई में फिल्म का सेट बनाने के धंधे के महारथी मुकेश की भले ही अपने समाज में लोकप्रियता हो, लेकिन मतदाताओं में वैसी पकड़ी नहीं है. 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mukesh Shahni, Son Of Mallah, VIP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com