मीसा भारती ने स्वीकार किया है कि उनके दोनों भाइयों तेजस्वी और तेजप्रताप के बीच अनबन चल रही है.
- मीसा ने कहा- हाथ की पांचों अंगुलियां बराबर नहीं होतीं
- बाद में दी सफाई- आम परिवार की बात कही, अपने परिवार की नहीं
- कहा- बेवजह इस मामले को तूल दे दिया गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:
राष्ट्रीय जनता दल के संस्थापक लालू यादव के परिवार में सब कुछ ठीक ठाक नहीं है. अब खुद पार्टी की सांसद और लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती ने माना है कि हमारे परिवार में भाई-भाई में मनमुटाव है.
मीसा भारती ने पटना के पास मनेर में पार्टी कार्यकर्ताओं को रविवार को सम्बोधित किया. वहां उन्होंने कहा कि उनके भाइयों में मनमुटाव है लेकिन राष्ट्रीय जनता दल बहुत बड़ा परिवार है. थोड़ा बहुत मनमुटाव किसमें नहीं होता, हाथ की पांचों अंगुलियां बराबर नहीं होतीं.
यह भी पढ़ें : तेजस्वी ने 'परिवार में कलह' की अफवाहों का किया खंडन, भ्रम फैलाने के लिए इस शख्स को ठहराया जिम्मेदार
मीसा के अनुसार राजद को वोट की कमी नहीं है. मीसा भारती ने कहा कि अगर कोई सामने से लड़ेगा तो रानी झांसी बाई की तरह लड़ेंगे लेकिन पीठ में कोई खंजर घोंपेगा तो हम बर्दास्त नहीं करेंगे, चाहे वह पार्टी का कार्यकर्ता क्यों न हो.
भाइयों में मनमुटाव संबंधी बयान पर हालांकि बाद में मीसा भारती ने सफाई दी कि उनका अर्थ अपने परिवार से नहीं बल्कि सामान्य परिवार में भाइयों के बीच मतभेद से था. बेवजह इस मामले को तूल दिया गया.
लेकिन जानकारों का मानना है कि मीसा जो भी सफाई दें, लेकिन अपने बयानों से उन्होंने अपने परिवार के अंदर का सच सार्वजनिक कर दिया है. निश्चित रूप से आने वाले दिनों में सफाई का दौर चलेगा.
VIDEO: वर्चस्व के लिए भाई-भाई में झगड़ा

My statement has been twisted. I had asked party workers to remain united and forget differences, the comment was not on our family. The family is one, no differences between us: Misa Bharti, RJD on reports of her admitting differences between Tejashwi and Tej Pratap pic.twitter.com/A7yQ8zQ5Sg
— ANI (@ANI) October 8, 2018
लेकिन जानकारों का मानना है कि मीसा जो भी सफाई दें, लेकिन अपने बयानों से उन्होंने अपने परिवार के अंदर का सच सार्वजनिक कर दिया है. निश्चित रूप से आने वाले दिनों में सफाई का दौर चलेगा.
VIDEO: वर्चस्व के लिए भाई-भाई में झगड़ा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं