आरजेडी के नेता शिवानंद तिवारी (फाइल फोटो).
- कहा- भाषण में कहे गए शब्द ‘हमारे घर’ को ‘मेरा घर’ बना दिया
- न तो लालू परिवार में कोई समस्या है और न राजद परिवार में
- 2014 के बिहार के लोकसभा चुनाव नतीजे 2019 में उलट जाएंगे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:
आरजेडी के नेता शिवानंद तिवारी ने लालू यादव की बेटी सांसद मीसा भारती के उस बयान को लेकर बचाव किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके परिवार में भाई-भाई के बीच मनमुटाव चल रहा है.
शिवानंद तिवारी ने कहा है कि लालू परिवार में फूट की तलाश करना रोचक और रसीला काम है. राजनीति से लेकर मीडिया तक को इसमें बहुत रस मिलता है. मनेर की लिट्टी पार्टी में मीसा के भाषण पर गरमा गरम चर्चा है. ‘जब पांचों उंगलियां बराबर नहीं हैं. जब हमारे घर में भाई-भाई में नहीं पटता है. तब राजद तो बहुत बड़ा परिवार है.’
यह भी पढ़ें : बिहार : मीसा भारती ने स्वीकारा कि उनके दोनों भाइयों तेजस्वी और तेजप्रताप के बीच है मनमुटाव
तिवारी ने कहा है कि अब इस भाषण के ‘हमारे घर’ को ‘मेरा घर’ बनाकर भाई लोग ले उड़े. कल यह सुर्खियों में होगा. रोजाना गरियाने के लिए बहाल लोग जोर-जोर से से भविष्यवाणी करेंगे. ‘परिवार में गृहयुद्ध हो रहा है.’ राजद का ‘इतिश्री’ हो रहा है. लोग इस मुगालते में रहें. हमें खुशी होगी.
VIDEO : लालू के परिवार में कलह
उन्होंने कहा है कि ऐसा सोचने वालों को भारी निराशा हाथ लगने वाली है क्योंकि न तो लालू परिवार में कोई समस्या है और न राजद परिवार में. बिहार ने मन बना लिया है कि 2014 के बिहार के लोकसभा चुनाव नतीजे को 2019 में उलट देना है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं