विज्ञापन
This Article is From Aug 26, 2018

बिहार : जदयू ने भाजपा से सीट बंटवारे पर जल्द स्थिति साफ करने का किया आग्रह

जदयू ने दोबारा भाजपा से जल्द से जल्द सीट बंटवारे पर स्थिति साफ करने का आग्रह किया है.

बिहार : जदयू ने भाजपा से सीट बंटवारे पर जल्द स्थिति साफ करने का किया आग्रह
जदयू ने भाजपा से जल्द से जल्द सीट बंटवारे पर स्थिति साफ करने का आग्रह किया है.
पटना:

बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पिछले महीने घोषणा की थी कि अगले एक महीने के अंदर भाजपा के साथ सीटों का बंटवारा हो जायेगा. उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाक़ात के बाद यह घोषणा की थी, लेकिन अभी तक सीटों पर स्थिति साफ नहीं हो पाई है. ऐसे में जदयू ने दोबारा भाजपा से जल्द से जल्द सीट बंटवारे पर स्थिति साफ करने का आग्रह किया है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी का कहना है कि अभी तक इस मसले पर कोई सुगबुगाहट नहीं है. अब लोकसभा का सत्र और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद शोक सभाओं का दौर भी ख़त्म हो चुका है. इसलिये हमें उम्मीद है कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व जल्द ही सार्थक पहल करेगा. हालांकि केसी त्यागी ने इसके लिए कोई समय सीमा नहीं बताई है, लेकिन उनका कहना है कि भाजपा को मालूम है कि अन्य दलों की तुलना में हमारी पार्टी संसाधन विहीन है. इसलिए हमें अन्य दलों के मुकाबले तैयारी में ज्यादा वक्त लगता है.

जनता दल यूनाइटेड ने अब तेजस्वी यादव से CBI अधिकारी के तबादले पर पूछा सवाल

जदयू के वरिष्ठ नेता के इस बयान से साफ़ है कि पार्टी जल्द से जल्द सीट बंटवारे के मुद्दे पर भाजपा की तरफ से स्थिति साफ चाहती है. दूसरी तरफ, भाजपा नेताओं का कहना है कि इस मसले पर नीतीश कुमार और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह खुद बात कर रहे हैं , इसलिए उनका बोलना फ़िलहाल ठीक नहीं है. बिहार भाजपा के नेता कहते हैं कि केंद्रीय नेतृत्व को यह भी पता है कि नीतीश के बिना लोकसभा चुनाव में उतरे के क्या नतीजे हो सकते हैं. फिलहाल बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से जनता दल यूनाइटेड के दो सांसद हैं, जबकि भाजपा के 22, रामविलास पासवान के छह और उपेन्द्र कुशवाह के तीन सांसद हैं. जदयू को उम्मीद है कि उसे कम से कम बारह से सोलह सीटें मिलनी चाहिए. 

नीतीश कुमार की पार्टी JDU चार राज्यों में बीजेपी के साथ नहीं, अपने दम पर लड़ेगी चुनाव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JDU BJP, JDU BJP Alliance, JDU Bihar, 2019 Elections
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com