विज्ञापन

बिहार: प्रेमिका को घर लाया पति, पत्नी ने टोका तो गला दबाकर कर दी हत्या, दो मासूमों के सिर से उठा मां का साया

बिहार के वैशाली में अवैध संबंधों के चलते एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई. पति अपनी प्रेमिका को घर लाया था और पत्नी द्वारा विरोध करने व मायके में शिकायत करने पर उसने गला दबाकर उसकी जान ले ली.

बिहार: प्रेमिका को घर लाया पति, पत्नी ने टोका तो गला दबाकर कर दी हत्या, दो मासूमों के सिर से उठा मां का साया
बिहार के वैशाली में अवैध संबंधों के चलते एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई.

Bihar News: बिहार के वैशाली से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसने मानवीय रिश्तों को शर्मसार कर दिया है. यहां एक पति की हैवानियत ने न सिर्फ एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया बल्कि दो मासूम बच्चों के सिर से मां  का साया भी छीन लिया. मामला काजीपुर थाना क्षेत्र के असाधरपुर गांव का है.

बताया जा रहा है कि सुमन कुमार नाम का शख्स अपनी प्रेमिका को सीधे अपने घर ले आया. घर में दूसरी औरत को देख पत्नी गुंजा देवी के पैरों तले जमीन खिसक गई. जब उसने पति की इस करतूत का विरोध किया तो बात बढ़ गई. गुंजा ने हिम्मत दिखाते हुए आधी रात को ही अपने मायके वालों को फोन कर पूरी बात बता दी. बस यही बात सुमन को नागवार गुजरी और उसने अपनी पत्नी को हमेशा के लिए खामोश करने का खौफनाक फैसला ले लिया.

गला दबाकर हत्या और फरार हुआ कातिल

आरोप है कि आवेश में आकर सुमन ने अपनी पत्नी गुंजा का गला घोंट दिया और उसे तड़पता छोड़कर अपनी प्रेमिका के साथ अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. सुबह जब काफी देर तक घर में हलचल नहीं हुई तो स्थानीय लोगों को शक हुआ. अंदर जाकर देखा तो गुंजा का शव पड़ा था. सूचना मिलते ही मायके वाले और पुलिस मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है.

5 साल पहले हुई थी शादी, पीछे छूट गए दो मासूम

मृतका के पिता रामेश्वर पासवान ने बताया कि 5 साल पहले उन्होंने बड़े अरमानों के साथ गुंजा की शादी सुमन से की थी. किसी ने नहीं सोचा था कि जिस घर में वो डोली में बैठकर गई थी वहां से उसकी अर्थी उठेगी. गुंजा के दो छोटे बच्चे हैं जो अब अपनी माँ के लिए बिलख रहे हैं. पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की गहराई से जांच कर रही है.

थाना प्रभारी विजय प्रसाद के अनुसार महिला के गले पर निशान मिले हैं और प्रथम दृष्टया यह गला दबाकर हत्या का मामला लग रहा है. फिलहाल लिखित आवेदन का इंतजार है जिसके बाद कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें-  जयपुर: हत्या या हादसा! स्विमिंग पूल में मिला किराना व्यापारी का शव, CCTV गायब और सिर पर चोट के निशान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaishali Crime News, Bihar Murder News, Kazipur Police Station, Murder Over Illicit Affair
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com