बिहार में कई जगहों पर लोग बाढ़ की मार झेल रहे हैं. बाढ़ की वजह से लोगों की जिंदगी बड़े स्तर पर प्रभावित हो रही है. फिलहाल बिहार में राहत और बचाव कार्य जोरों पर है. वहीं दूसरी तरफ पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भी बाढ़ प्रभावित इलाक़ों में घूम घूम कर लोगों से उनकी समस्या सुन रहे हैं. पप्पू यादव कई जगहों पर लोगों के बीच नगद राशि भी बांटते नजर आए.
बिहार में बाढ़ का कहर, बुलेट पर घूम-घूमकर लोगों की मदद करते दिखे पप्पू यादव#PappuYadav | #BiharFlood pic.twitter.com/GatgmRVZcn
— NDTV India (@ndtvindia) October 1, 2024
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बुलेट पर घूम-घूमकर की लोगों की मदद
पप्पू यादव के लोगों की मदद करने के कई वीडियो भी सामने आए हैं. इन वीडियो में पप्पू यादव को बुलेट पर देखा जा सकता है. पप्पू यादव अपनी बुलेट से ही लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और उनकी मदद कर रहे हैं. बिहार में बाढ़ की वजह से जो हालात पैदा हुए हैं, उसके लेकर उन्होंने सरकार पर भी निशाना साधा. मंत्री कई कुछ कर रहे हैं, हेलीकॉप्टर अभी हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनाव में लगे हैं. वहां पर इस वक्त एक ही पार्टी के पास 25 हेलीकॉप्टर लगे हैं.

लोगों की जिंदगी कब बचेगी...
इसी के साथ पप्पू यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अरबों-खरबों खर्च होते हैं, लेकिन बाढ़ पर कब खर्च होगा. मिथिला, कोसी और सीमांचल के लोग कब बचेंगे. आम लोग की जिंदगी क्या ऐसे ही बर्बाद हो जाएगी. सारी फसल बर्बाद हो गई. जनता जानना चाहती है कि हम लोग कब तक भूखे रहेंगे. आखिर कब तक जात-पात और हिंदू-मुस्लिम की राजनीति होती रहेगी. जब ये बांध टूट गया तो कौन सा बांध बचेगा. जो इंजीनियर, अधिकारी यहां रहे, वो अरबपति और खरबपति हो गए. अभी तक एनडीआरएफ नहीं आया है वो कब आएंगे. खाना कब मिलेगा. जिंदगी कब बचेगी क्या ये सब चुनाव के बाद होगा.

बिहार के किन जिलों में बाढ़ का कहर
दरभंगा जिले में कोसी नदी और सीतामढ़ी में बागमती नदी सहित चार जिलों में सात स्थानों पर नदियों के तटबंध टूटने से सोमवार को कई हिस्सों में बाढ़ से स्थिति बिगड़ चुकी है. आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा सोमवार को जारी बयान के अनुसार गंडक कोसी, बागमती, महानंदा एवं अन्य नदियों में आयी बाढ़ के कारण 16 जिलों पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चम्पारण, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, सिवान, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, मधुबनी, दरभंगा, सारण एवं सहरसा के 55 प्रखण्डों में 269 ग्राम पंचायतों की करीब 9.90 लाख आबादी प्रभावित हुई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं