विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2018

तलाक की अर्जी वापस लेने की अटकलों के बीच कोर्ट पहुंचे तेजप्रताप ने दिया यह बयान...

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप के कोर्ट से तलाक की अर्जी वापस लेने की अटकलें थीं. लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि वह अपने फैसले पर अडिग हैं.

तलाक की अर्जी वापस लेने की अटकलों के बीच कोर्ट पहुंचे तेजप्रताप ने दिया यह बयान...
तेज प्रताप यादव और पत्नी ऐश्वर्या राय (फाइल फोटो)
  • शादी के छह महीने बाद ही दी थी तलाक की अर्जी
  • लालू प्रसाद यादव के पूरे परिवार ने समझाया था
  • कहा था- घुट घुटकर जी रहा था
पटना: राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप  के कोर्ट से तलाक की अर्जी वापस लेने की अटकलें थीं. लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि वह अपने फैसले पर अडिग हैं. तेज प्रताप ने फैमिली कोर्ट के जज से मिलने के बाद कहा कि वे अपने फैसले पर अडिग हैं और तलाक की अर्जी वापस नहीं लेंगे. अदालत ने तेजप्रताप यादव की तलाक याचिका पर सुनवाई 8 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी. दिल्ली से आए वकील अमित खेमका की अगुवाई में तेजप्रताप के वकीलों की टीम के अनुरोध पर जज उमा शंकर द्विवेदी ने उक्त आदेश पारित किया.  

बता दें कि तेजप्रताप ने इसी महीने की शुरुआत में पत्नी ऐश्वर्या राय से अलग होने के लिए पटना के फैमिली कोर्ट में अर्जी दी थी. इसके बाद लालू यादव के परिवार में काफी उठापटक मच गई थी. तेज प्रताप को काफी समझाने की कोशिश की गई. लेकिन वह अपने फैसले पर अडिग रहे. उन्होंने कहा था कि ऐश्वर्या राय के साथ रहना मुश्किल है. हम घुट-घुट कर जीना नहीं चाहते हैं. इससे अच्छा है कि हम तलाक ले लें.

तलाक के फैसले पर अब भी कायम हैं तेज प्रताप यादव, पत्नी ऐश्वर्या को कोर्ट ने दिया यह आदेश

बता दें, पटना की स्थानीय दीवानी अदालत में तेजप्रताप की तरफ से अर्जी दाखिल करने वाले वकील यशवंत कुमार शर्मा ने बताया था कि हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 13-ए के तहत तलाक मांगा गया है. इस धारा के तहत पति या पत्नी में से कोई भी एक तरफा तरीके से तलाक मांग सकता है. शर्मा ने कहा था, ‘‘मैं ज्यादा जानकारी नहीं दे सकता. मुझे मेरे मुवक्किल ने बताया कि उनके और उनकी पत्नी के बीच सामंजस्य नहीं है और इसलिए वे तलाक चाहते हैं.''  

मेरे मां-बाप, भाई-बहन सबने मुझे नकार दिया, सब ऐश्वर्या के साथ खड़े हैं: तेजप्रताप यादव 

राजद विधायक चंद्रिका राय की पुत्री और पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती ऐश्वर्या राय से तेज प्रताप की शादी गत 12 मई को हुई थी. इस शादी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान सहित हर पार्टी के नेता और कई गणमान्य लोग शरीक हुए थे. 

तेजप्रताप यादव की तलाक अर्जी पर छोटे भाई तेजस्वी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- यह परिवार का मामला है

गौरतलब है कि बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव अजीब हरकतों के कारण हमेशा से चर्चा में रहे हैं. मई महीने में उनकी अपनी पत्नी के साथ साइकिल पर पोज देने वाली तस्वीर वायरल हुई थी. बाद में तेज प्रताप की साइकिल वाली एक और तस्वीर वायरल हुई जिसमें वे साइकिल से गिरे हुए दिखे. तेज प्रताप यादव पटना की सड़कों पर एक साइकिल रैली के दौरान अचानक बीच सड़क पर गिर गए थे. इस घटना को कई लोगों ने अपने मोबाइल में कैप्चर कर लिया था. उसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

तेजप्रताप मामले पर बोले लालू के करीबी रघुवंश- पत्नी से अलग होकर भी क्या नरेन्द्र मोदी PM नहीं बने?

जब साइकिल चलाते वक्त बीच सड़क पर गिरे तेज प्रताप यादव  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tej Pratap Yadav, Tej Pratap Yadav Aishwariya Rai, Tej Pratap Yadav Divorce
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com