विज्ञापन
This Article is From Sep 22, 2017

सोनिया और राहुल गांधी से बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने पूछा- महागठबंधन बचाने के लिए क्यों नहीं हुई कोशिश

न्होंने कहा कि विधायकों का एक्सपाइरी डेट 2020 है लेकिन कांग्रेस का तो नहीं.

सोनिया और राहुल गांधी से बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने पूछा- महागठबंधन बचाने के लिए क्यों नहीं हुई कोशिश
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी और राहुल गांधी ( फाइल फोटो )
  • बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने कही बड़ी बातें
  • पार्टी आलाकमान मेरा फैसला करे
  • पार्टी नेतृृत्व को भावनाएं जता दी हैं
पटना:

बिहार कांग्रेस में टूट की खबरों के बीच राज्य इकाई के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने पार्टी आलाकमान पर इशारों-इशारों में निशाना साधा है. उन्होंने एनडीटीवी से बातचीत में कहा है कि जो कोशिश आज कांग्रेस के विधायकों को बचाने के लिए की जा रही है वह गठबंधन को बचाने के लिए क्यों नहीं की गई है. उन्होंने कहा कि विधायकों का एक्सपाइरी डेट 2020 है लेकिन कांग्रेस का नहीं. बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लालू प्रसाद यादव कांग्रेस नेताओं को 'चिरकुट' कह रहे हैं. आलाकमान को सोचना चाहिए कि बिहार में कांग्रेस को कितनी गंभीरता से लिया जा जा रहा है.

पढ़ें : हम कांग्रेस के 'चिरकुट' नेताओं का नोटिस नहीं लेते : लालू यादव

लेकिन जब उनसे पूछा गया कि आलाकमान ने तो साफ कह दिया है कि बिहार में कांग्रेस लालू प्रसाद यादव के साथ रहेगी तो उनका जवाब था कि उन्होंने अपनी बात और भावनाएं पार्टी को नेतृत्व को जता दिया है. उन्होंने कहा कि उनके पद में बने रहने और हटने को लेकर तरह-तरह की अटकलें जताई जा रही हैं. अनिश्चितता के माहौल में काम नहीं हो पा रहा है. अब पार्टी आलाकमान को उनके भविष्य का फैसला करना चाहिए. 

वीडियो : इशारों-इशारों में पार्टी अलाकमान पर सवाल
लालू यादव के चिरकुट वाले बयान पर उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान को भी अंदाज़ा हो गया होगा कि अब तक जो हमलोग कह रहे थे उन बातों में कितनी सच्चाई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Congress Chief
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com