विज्ञापन
This Article is From Jul 22, 2019

बिहार के सुपौल में युवती की गोली मारकर हत्या, आरोपी युवक को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

बिहार के सुपौल जिले के किशनपुर थाना अंतर्गत फुलवरिया गांव में रविवार शाम एक युवती की गोली मारकर हत्या करने वाले युवक को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला.

बिहार के सुपौल में युवती की गोली मारकर हत्या, आरोपी युवक को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला
प्रतीकात्मक तस्वीर.
सुपौल:

बिहार के सुपौल जिले के किशनपुर थाना अंतर्गत फुलवरिया गांव में रविवार शाम एक युवती की गोली मारकर हत्या करने वाले युवक को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला. किशनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार मंडल ने बताया कि मृतका का नाम लवली कुमारी और मृतक युवक का नाम अस्मित कुमार यादव था, जो किशनपुर थाना अंतर्गत मर्राही टेंगराहा गांव का रहने वाला था. उन्होंने बताया, ‘‘रविवार शाम लवली कुमारी के घर पहुंचकर अस्मित ने उसपर गोली चला दी. 

जमीन कब्जाने से रोका तो दबंगों ने आदिवासी महिला के ऊपर चढ़ा दिया ट्रैक्टर, बुजर्ग के साथ की मारपीट

गंभीर हालत में युवती को इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया.''    बहरहाल युवती को गोली मारने की खबर फैलते ही वहां मौजूद ग्रामीणों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला. घटना की जानकारी मिलते ही किशनपुर थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक बासुदेव राय ने घटनास्थल पहुंचकर युवती के परिजन से पूछताछ की. उन्होंने बताया कि इस संबंध में जांच जारी है और पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है. 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com