विज्ञापन
This Article is From Jan 12, 2018

बिहार : पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5000 डेटोनेटर हुए बरामद

ऐसा माना जा रहा है कि उक्त विस्फोटक माओवादियों को सप्लाई करने के लिए ले जाया जा रहा था.

बिहार : पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5000 डेटोनेटर हुए बरामद
एसएसबी, सीआरपीएफ और बिहार पुलिस को संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता
  • एसएसबी, सीआरपीएफ और बिहार पुलिस को संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता.
  • पुलिस ने पांच हजार डेटोनेटर के साथ एक को किया गिरफ्तार.
  • झारखंड से आ रही एक बोलेरो में मिला विस्फोटक.
गया: एसएसबी, सीआरपीएफ और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गुरुवार को पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बाराचट्टी थाना क्षेत्र के बाराडीह पुल के समीप से पुलिस ने झारखंड से इमामगंज ले जाई जा रही 5000 डेटोनेटर को बरामद करने में सफलता हासिल की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से भारी मात्रा में विस्फोटक लाए जा रहे हैं. इस सूचना के आधार पर बाराचट्टी थाना की पुलिस ने एसएसबी और सीआरपीएफ के साथ मिलकर चलाए गए अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के बाराडीह पुल के समीप से पुलिस ने झारखंड से आ रही एक बोलेरो (जेएच-01बीई/3367) से एक व्यक्ति को पांच हजार डेटोनेटर के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.

यह भी पढ़ें : बिहार: नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में CRPF का एक जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी

ऐसा माना जा रहा है कि उक्त विस्फोटक माओवादियों को सप्लाई करने के लिए ले जाया जा रहा था. पुलिस गिरफ्तार हथियार तस्कर से पूछताछ कर रही है. इस संबंध में पूछे जाने पर सिटी एसपी गौरव मंगला ने घटना की पुष्टि की है.

VIDEO : बस्‍तर में तैनात CRPF की पहली महिला अधिकारी, लड़कियों के लिए बनीं प्रेरणा​
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Detonator Recovered
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com