विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2017

बिहार : कहलगांव में टूटा करोड़ों की लागत से बना बांध, सीएम नीतीश आज करने वाले थे उद्घाटन

इस बांध को गंगा पंप नहर योजना के तहत तैयार किया गया था. बांध के टूटने से कई इलाकों में गंगा का पानी घुस गया है.

बिहार : कहलगांव में टूटा करोड़ों की लागत से बना बांध, सीएम नीतीश आज करने वाले थे उद्घाटन
  • कहलगांव में बाढ़ जैसा नजारा
  • एसडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में जुटी
  • आरजेडी ने कहा, सृजन के बाद यह एक और घोटाला
पटना: बिहार में भागलपुर के कहलगांव में करोड़ों की लागत से बना बांध उद्घाटन से पहले ही टूट गया. बांध के टूटने से कई इलाकों में गंगा का पानी घुस गया है. इस बांध को गंगा पंप नहर योजना के तहत तैयार किया गया था. जानकारी मिलते ही जिले के सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. पूरे कहलगांव में बाढ़ सा नज़ारा दिख रहा है. एसडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में जुट गई है. पानी अभी भी शहरी इलाकों में घुस रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस पंप नहर योजना का आज उद्घाटन करने वाले थे. फिलहाल सीएम का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है. 40 साल बाद पूरा हुए इस नहर परियोजना की नहर कहलगांव के एनटीपीसी मुरकटिया के पास टूट गई. बिहार और झारखंड की इस साझा परियोजना के जरिये जरिए भागलपुर में 18620 हेक्टेयर तथा झारखंड के गोड्डा जिला की 4038 हेक्टयर भूमि सिंचित होगी.

यह भी पढ़ें : जानें सृजन घोटाले पर किसी भी सवाल का क्यों जवाब नहीं देगी नीतीश सरकार?

इस परियोजना के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावा जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा कहलगांव के विधायक सदानंद सिंह भाग लेने वाले थे. पानी के बहाव को रोकने के बालू भरे बोरे रखे जा रहे हैं.

VIDEO : लालू ने कहा, सृजन घोटाले में कई सबूत छिपाए जा रहे हैं
बांध टूटने पर ​प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी ने नीतीश सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भागलपुर में मुख्यमंत्री और जल संसाधन मंत्री का पुतला फूंका. आरजेडी ने कहा है कि करोड़ों रुपये के सृजन घोटाले के बाद भागलपुर में एक नया 'घोटाला' सामने आया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhagalpur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com