- बिहार के मुजफ्फरपुर में सामने आया मामला
- युवकों ने डांस के दौरान खुलेआम लहराई बंदूक
- पुलिस ने कहा, वीडियो देखने के बाद कार्रवाई करेंगे
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक कार्यक्रम में खुलेआम असलहा लहराने का मामला सामने आया है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है. समाचार एजेंसी ANI द्वारा जारी एक वीडियो में कुछ शख़्स खुलेआम ''तमंचे पर डिस्को'' करते दिखाई दे रहे हैं. एएनआई के मुताबिक मामला मुजफ्फरपुर के अहियापुर इलाके का है. यहां एक कार्यक्रम में डांस के दौरान कुछ लोग कानून को ढेंगा दिखाते हुए खुलेआम पिस्तौल लहराने लगे. वीडियो में दिख रहा है 4-5 युवक डांस कर रहे हैं और सभी के हाथ में पिस्तौल है. बहरहाल, जब वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया और पुलिस की नींद टूटी. अब पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
#WATCH A group of men brandished guns while dancing during an event in Ahiyapur area in Muzaffarpur. Ram Naresh Paswan, Deputy Superintendent of Police says, "We will watch the video first & action will be taken post-investigation." (28.11.2019) #Bihar pic.twitter.com/b4o8b6pdfH
— ANI (@ANI) November 30, 2019
डीएसपी राम नरेश पासवान ने कहा, ''हम पहले वीडियो को देखेंगे. इसके बाद मामले की जांच की जाएगी''. बता दें कि बीते दिनों मुज़फ़्फ़रपुर में ही इसी तरह का एक और मामला सामने आया था. कटरा थाना इलाके में जब कुछ बार बालाएं मंच पर डांस कर रही थीं तभी कुछ युवक हथियारों के साथ स्टेज पर पहुंचे और हवा में फ़ायरिंग करने लगे. गनीमत इस बात की रही कि कोई दुर्घटना नहीं हुई. इस घटना ने स्थानीय प्रशासन की सक्रियता पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिये.
तमंचे पर डिस्को करने वाले विधायक प्रणव सिंह चैंपियन को बीजेपी ने पार्टी से निकाला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं