विज्ञापन
This Article is From Nov 01, 2018

नीतीश कुमार बोले - बिहार में इस वजह से अब सभी 'भूत' भाग गए...

बिहार के 100 फीसदी घरों में बिजली पहुंच गई है. यह घोषणा बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को की.

नीतीश कुमार बोले - बिहार में इस वजह से अब सभी 'भूत' भाग गए...
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार. (फाइल फोटो)
पटना: बिहार के 100 फीसदी घरों में बिजली पहुंच गई है. यह घोषणा बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को की.  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में बिजली आई और भूत भाग गया. पटना में ऊर्जा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि यह गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि पहले गांव में लोग कहते थे अंधकार है और बाहर भूत रहते हैं. अब बिजली आ गई तो भूत भाग गया. नीतीश ने माना कि भूतों का डर बच्चों को नियंत्रित करने के लिए किया जाता था और अब वही अभिभावक कहते हैं कि बाहर बिजली है और जाना है तो जा सकते हो.

यह भी पढ़ें : आरक्षण खत्म करने की किसी में ताकत नहीं, हम हर कुर्बानी देने को तैयार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

समय सीमा से दो महीने पांच दिन पहले ही हर घर बिजली पहुंचाने के बाद नीतीश कुमार ने अगले साल के अंत तक कृषि फ़ीडर और जर्जर बिजली के तारों को बदलने का लक्ष्य रखा. हालांकि वो डेड्लायन की घोषणा नहीं कर रहे थे लेकिन राज्य के ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव ने भाषण के बीच में उन्हें कहा कि जो भी समय सीमा वह तय करना चाहे यहीं कर दें काम हो जाएगा. 

यह भी पढ़ें : 'सत्ता से तृप्त' नीतीश कुमार अब मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ना चाहते हैं: सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा का चौंकाने वाला दावा
​ 
नीतीश का कहना था कि हर घर बिजली पहुंचने से ख़ुश हैं, लेकिन जर्जर तार से अगर लोगों की मौत होती है तो इससे बहुत तकलीफ़ होती है. बिहार में जब नीतीश कुमार सता में 2005 में आए थे उस समय पूरे राज्य में बिजली की खपत 700 मेगावाट थी जो अब बढ़कर 5000 मेगावाट से अधिक हो गई है.

निश्चित रूप से बिजली के क्षेत्र में अपने वादे पूरे करने के बाद वह फूले नहीं समा रहे हैं. उनकी ख़ुशी का एक और कारण है कि उनकी हर घर बिजली कार्यक्रम को केंद्र सरकार ने भी सोभाग्य योजना का नाम देकर अंगीकार किया. जिसके बाद नीतीश को लगता है कि वो चाहे केंद्र की भाजपा सरकार हो या कोई अन्य इस मामले में श्रेय लेने की होड़ में कोई शामिल नहीं हो सकता. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitish Kumar, Electrification, Electrification In Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com