साल 2008 में आए भोजपुरी सिंगर पवन सिंह का गाना 'लॉलीपॉप लागेलू' आज भी एक बेहतरीन पार्टी नंबर है. सिर्फ बिहार या पूरे भारत में ही नहीं इस गाने की लोकप्रियता विदेशों में भी तगड़ी है. यहां के लोग इस गाने की म्यूजिक को सुनकर झूमने लगते हैं. कुछ ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है, जिसमें एक विदेशी महिला देसी मुंडे के साथ ' जब लगाले लू तू लिपिस्टिक' पर मस्ती में डांस कर रही है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गोरी मेम पर चढ़ा भोजपुरी रंग
इंस्टाग्राम पर iam_irfanraj नाम से बने पेज पर यह मजेदार वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक देसी मुंडा गोरी मेम के साथ लॉलीपॉप लागेलू पर धमाकेदार डांस करता नजर आ रहा है. ब्लैक टॉप और कैरेमल कलर की पेंट पहने यह गोरी मेम भी इस गाने के लिरिक्स भले ही ना समझ रही हों, लेकिन म्यूजिक की एक-एक बीट पर शानदार स्टेप्स कर रही हैं. वीडियो के एंड तक जिस तरह से दोनों अपनी कमर मटका रहे हैं वह लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
वाह भाई तुम तो छा गए
सोशल मीडिया पर देसी मुंडे और गोरी मेम का 'लॉलीपॉप लागेलू: पर डांस करता हुआ यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और हजारों लोग इसे लाइक कर चुके हैं. एक यूजर ने लिखा हम इंडिया वाले हैं कुछ भी कर सकते हैं. वहीं एक ने लिखा- भाई एक टाइम था जब पूरा हिंदुस्तान विदेशी लोगों के हुक्म पर नाचता था. आपकी तैयारी को देखकर लग रहा है अब विदेशी हिंदुस्तान की ताकत पर नाचेंगे. एक यूजर ने लिखा कि पूरा बदला ले रहा है अंग्रेजों से. तो वहीं कुछ यूजर्स इस शख्स से कह रहे हैं कि यह स्टाइल हमें भी सिखाओ भाई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं