विज्ञापन

रानी चटर्जी-काजल राघवानी की नोकझोंक वाला भोजपुरी गाना,'म्याऊं-म्याऊं'-'छांव-छांव' करती दिखीं बड़की बहू छोटकी बहू 

रानी चटर्जी और काजल राघवानी का भोजपुरी गाना, जिसमें बड़की बहू और छोटकी बहू बनकर दोनों म्याऊं म्याऊं करती हुईं नजर आ रही हैं. 

रानी चटर्जी-काजल राघवानी की नोकझोंक वाला भोजपुरी गाना,'म्याऊं-म्याऊं'-'छांव-छांव' करती दिखीं बड़की बहू छोटकी बहू 
काजल राघवानी-रानी चटर्जी बनीं देवरानी जेठानी, भोजपुरी गीत में म्याऊं-म्याऊं' करती हुईं आईं नजर
YouTube
नई दिल्ली:

रानी चटर्जी और काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं, जिन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जिनमें से एक पॉपुलर फिल्म बड़की बहू और छोटकी बहू भी है. इसमें दोनों की बड़ी बहू और छोटी बहू के रोल में नोकझोंक को काफी पसंद किया गया था. वहीं इस फिल्म का एक पॉपुलर भोजपुरी गाना इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसका नाम है बिलइया खानी Meow Meow". इसमें रानी चटर्जी और काजल राघवानी आमने-सामने नजर आती हैं और खूब लड़ाई करती हुई दिखती हैं. इस गाने को यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है और यह वायरल हो रहा है. 

बिलइया खानी Meow Meow भोजपुरी गाना

2024 में रिलीज हुई फिल्म बड़की बहू छोटकी बहू पॉपुलर फिल्म है, जिसमें रानी चटर्जी, काजल राघवानी, अंशुमान सिंह राजपूत, जय यादव और मनोज टाइगर अहम किरदार में नजर आए थे. इस फिल्म का पॉपुलर गाना बिलइया खानी Meow Meow में छोटी बहू और बड़ी बहू काजल राघवानी और रानी चटर्जी लड़ती हुईं नजर आती हैं. गाने को प्रियंका सिंह और अलका झा ने आवाज दी थी. जबकि ओम झा ने कंपोज किया था. बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे थे. फिल्म का निर्देशन मंजुल ठाकुर ने किया था. 

ये भी पढ़ें- गोविंदा-रवीना के वो दो ब्लॉकबस्टर गाने, एक ही दिन पर दोनों हुए शूट, अलका-उदित का सॉन्ग डिस्को से लेकर शादियों में हिट 

भोजपुरी गाने के बोल

"हेने आंख जन देखाऊ 
तनी गाल कम बजाऊ 
जीभ लोढ़नी रे 
आ एने आंख जन देखाऊ 
तनी गाल कम बजाऊ 
जीभ लोढ़नी रे 
जब देखादेब औकात
एको बची नाही दांत 
कुल बोरनी रे  
त काहें कौवा जइसन करतारे
कांव, कांव, कांव...
हे रे बनरी 
रे बिलइया खानी कर ना तू

भोजपुरी गाने का मतलब 

बिलइया खानी Meow Meow  एक कॉमिक झगड़ा और तकरार वाला गीत है, जिसमें दो महिला एक-दूसरे पर तंज कसती हुई नजर आ रही हैं. "म्याऊं-म्याऊं" और "छांव-छांव" जैसे शब्दों का इस्तेमाल मजाकिया अंदाज में किया गया है. 

बड़की बहू छोटकी बहू के बारे में 

"बड़की बहू छोटकी बहू" एक पारिवारिक ड्रामा है, जिसमें दो बहुओं, उनके परिवार और आपसी रिश्तों के बीच होने वाले विवाद, हास्य और भावनात्मक घटनाक्रम को दिखाया गया है. रानी चटर्जी और काजल राघवानी ने देवरानी जेठानी का किरदार निभाया है, जो एक-दूसरे से लड़ती हुईं नजर आती हैं. फिल्म के गानों को काफी पसंद किया गया था, जिसमें से एक बिलइया खानी Meow Meow भी है. 

ये भी पढ़ें-बॉलीवुड छठ गीत, पंचायत और ग्राम चिकित्साल्य के मेकर्स ने किया पॉपुलर, विशाल मिश्रा की आवाज का छाया जादू 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rani Chatterjee, Kajal Raghwani, Badki Bahu Chhotki Bahu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com