विज्ञापन

Kaam Kar Re Budhiya Bhojpuri Song: ‘मेरी बीवी का जवाब नहीं’ का नया गाना रिलीज, ‘काम कर रे बुढ़िया’ में सास-बहू का मजेदार टकराव

Kaam Kar Re Budhiya Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी की अपकमिंग फिल्म 'मेरी बीवी का जवाब नहीं ' का नया गाना 'काम कर रे बुढ़िया' रिलीज हो गया है.

Kaam Kar Re Budhiya Bhojpuri Song: ‘मेरी बीवी का जवाब नहीं’ का नया गाना रिलीज, ‘काम कर रे बुढ़िया’ में सास-बहू का मजेदार टकराव
Kaam Kar Re Budhiya Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्म 'मेरी बीवी का जवाब नहीं' का नया गाना 'काम कर रे बुढ़िया' रिलीज
youtube
नई दिल्ली:

Kaam Kar Re Budhiya Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी की अपकमिंग फिल्म 'मेरी बीवी का जवाब नहीं (Meri Biwi Ka Jawab Nahin)' का नया गाना 'काम कर रे बुढ़िया' रिलीज हो गया है. गाने में एक्ट्रेस कहना सिंह और ज्योति मिश्रा नजर आ रही हैं. देसी अंदाज, पारिवारिक माहौल और मजेदार बोल वाले इस गाने में फिल्म की कहानी का रंग देखने को मिलता है. गाना भोजपुरी सिनेमा संगीत के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. फिल्म के ट्रेलर में पहले ही काजल राघवानी का दमदार अंदाज देखने को मिला था.

यह भी पढ़ें: संचिता-अक्ष की भोजुपरी फिल्म यूट्यूब पर रिलीज, सास-बहू की तकरार और प्यार ने जीता दिल

‘काम कर रे बुढ़िया' के सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर

भोजपुरी सॉन्ग 'काम कर रे बुढ़िया' में पारिवारिक रिश्तों और घर के माहौल को मजेदार अंदाज में पेश किया गया है. गाने के बोल प्यारेलाल यादव ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत ओम झा ने तैयार किया है. इस गाने को गायिका अलका झा ने गाया है.

‘काम कर रे बुढ़िया' के ट्रेलर में काजल राघवानी का धाकड़ अंदाज

'मेरी बीवी का जवाब नहीं' के ट्रेलर में काजल राघवानी एक मजबूत और बेबाक बहू के किरदार में नजर आई हैं. कहानी में घर के भीतर सास-बहू के बीच टकराव और वर्चस्व की लड़ाई दिखाई देती है. सास के गुस्से और बहू के जवाब देने वाले अंदाज के बीच कई ऐसे सीन हैं, जो इशारा करते हैं कि फिल्म में भरपूर कॉमेडी और ड्रामा है. 

फिल्म की स्टारकास्ट

'मेरी बीवी का जवाब नहीं' राम प्रसाद प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है. फिल्म के निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी हैं. इसमें काजल राघवानी और रितेश उपाध्याय मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म की अन्य कलाकारों में किरण यादव, कहना सिंह, ज्योति मिश्रा, मनोज टाइगर, साहिल सिद्दीकी, सूर्या शर्मा और रिंकू भारती शामिल हैं. बाल कलाकार गुनगुन भी फिल्म का हिस्सा है.

यह भी पढ़ें: भोजपुरी फिल्म 'फूल कुमारी बहू हमारी' का ट्रेलर रिलीज, अपर्णा-महेंद्र का फैमिली ड्रामा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kajal Raghwani, Bhojpuri Cinema, Entertainment, Bhojpuri Song, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com