पंचायत प्राइम वीडियो की वो सीरीज है, जिसके चार के चार सीजन हिट रहे. वहीं अब फैंस पांचवे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन इसके अलावा भी एक सीरीज है, जिसमें फुलेरा की तरह झारखंड के एक गांव की कहानी को दिखाया गया. हालांकि शो का मेन फोकस गांव की राजनीति नहीं बल्कि गांव में हेल्थ से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे गांववालों और शहरी डॉक्टरों की कहानी दिखाई गई है. इस सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं, जिसमें 10 एपिसोड दिखाए गए और फैंस के बीच पॉपुलर हो गए. खास बात यह है कि इसमें फुलेरा के बनराकस और बिनोद भी दूसरे सीजन में नजर आ चुके हैं. इस कहानी से कुछ लोगों को समझ आ गया है कि हम प्राइम वीडियो की किस सीरीज के बारे में बात कर रहे हैं.
प्राइम वीडियो की पॉपुलर सीरीज
सही पहचाना... हम बात कर रहे हैं प्राइम वीडियो की सीरीज ग्राम चिकित्सालय का, जिसके पहले सीजन को दर्शकों से मिले प्यार के बाद दूसरे सीजन ने दस्तक दी. पहले सीजन में गांव की स्वास्थ्य व्यवस्था, वहां रहने वाले लोगों की समस्याओं और एक युवा डॉक्टर के संघर्ष को बेहद दिलचस्प अंदाज में दिखाया गया था. वहीं दूसरे सीजन में डॉक्टर प्रभात नई चुनौतियों का सामना करते हुए नजर आए थे. दूसरे सीजन की कहानी डॉक्टर प्रभात के इर्द-गिर्द थी, जो गांव भातकांडी के प्राइमरी हेल्थ सेंटर को बेहतर बनाने की कोशिश में जुटे हैं.
ये भी पढ़ें- रूसी फैमिली ने मिथुन चक्रवर्ती के जिमी जिमी गाने पर किया डांस, वीडियो देख लोग बोले- दिल खुश कर दिया
ग्राम चिकित्साल्य के बारे में
ग्राम चिकित्साल्य सीरीज का निर्देशन ललितम तिवारी ने किया है, जबकि इसकी कहानी और पटकथा वैभव सुमन और श्रेया श्रीवास्तव ने लिखी है. सीरीज में अमोल पाराशर, आकाश मखीजा, आनंदेश्वर द्विवेदी, विनय पाठक, आकांक्षा रंजन कपूर, गरिमा विक्रांत सिंह और दिनेश लाल यादव जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे. 'ग्राम चिकित्सालय' के दो सीजन और 10 एपिसोड हिंदी भाषा में भारत समेत दुनिया के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो स्ट्रीम हो रहे हैं, जो आते ही नंबर वन बन गए थे.
बनराकस और बिनोद का कैमियो
इस सीरीज के दूसरे सीजन की खास बात यह थी कि पंचायत और ग्राम चिकित्सालय का क्रॉसओवर देखने को मिला था. दरअसल, शो में बनराकस (दुर्गेश कुमार) और बिनोद का कैमियो था, जो खूब पॉपुलर हुआ था. यह एक जरुरी सीन में आता है. जहां आकाश मखीजा (कंपाउंडर) की शादी कराई जा रही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं