कोरोनावायरस संकट के बीच देश लॉकडाउन की स्थिति से गुजर रहा है. ऐसे में कई लोग अपने परिजनों से दूर दूसरे जगहों पर फंसे हुए हैं. ऐसे ही लोगों को समर्पित करते हुए भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का एक नया गाना 'ऐ चंदा' (Ae Chanda) खूब वायरल हो रहा है. दरअसल यह गाना एक नवविवाहिता के विरह की है, जिसके पति उसके पास नहीं हैं. गाने के जरिये अक्षरा सिंह (Akshara Singh) उन्हीं को याद कर रही हैं. यह गाना अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब पर रिलीज किया गया है.
अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने 'ऐ चंदा' (Ae Chanda) गाने को खुद ही गाया है. इस गाने का लिरिक्स राज कुमार सहनी ने तैयार किया है, जबकि म्यूजिक अजय सिंह बच्चा जी ने दिया है. डिजिटल हेड विक्की यादव हैं. इस गाने से अक्षरा सिंह को बेहद उम्मीदें हैं. अक्षरा कहती हैं कि मेरा यह गाना लॉकडाउन में लोगों का मनोरंजन करेगा. इस गाने की शूटिंग बहुत पहले हो गई थी. लॉकडाउन की वजह से इस गाने को रिलीज करने में थोड़ा लेट हुआ. लेकिन मुझे लगता है कि इस वक्त यह गाना लोगों को पसंद आयेगा. लोग घरों में अपने परिवार के साथ मिलकर इसे इंजॉय कर पायेंगे और ये समझ पायेंगे कि भोजपुरी इंडस्ट्री में भी अच्छी चीजों का निर्माण होता है. वैसे मैं कोरोना से लेकर बचाव के लिए लोगों से आग्रह करूंगी कि आज कल है, तो कल आज होगा, इसलिए अपने घरों रहें. सुरक्षित रहें और मेरे गानों को प्यार दें.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
बता दें कि अअक्षरा सिंह (Akshara Singh) कोरोनावायरस से लड़ने के लिए अपने स्तर जागरूकता अभियान चला रही हैं. इस दौरान कभी वे अपने इंस्टाग्राम से अपने फैंस को अवेयर करती नजर आयीं तो कभी वे मास्क और सेनेटाइजर लेकर भी लॉकडाउन से पहले सड़क पर दिखीं. और तो और उन्होंने बिहार सरकार के मुख्यमंत्री राहत कोष में सबसे पहले एक लाख रूपए भी डोनेट किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं