भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री ने आज के वक्त में देश ही नहीं दुनिया भर में अपनी पहचान कायम की है. एक से बढ़कर एक सिंगर और एक्टर इस इंडस्ट्री से जुड़ रहे हैं और खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. यूपी-बिहार ही नहीं देश भर में इनके चाहने वाले हैं. भोजपुरी के सितारों का क्रेज बॉलीवुड वालों से कम नहीं है. आज हम साल 2022 के टॉप भोजपुरी स्टार्स की लिस्ट लेकर आए हैं जिन्हें दर्शकों का खूब सारा प्यार मिला.
खेसारी लाल यादव
यूट्यूब पर साल 2022 के टॉप 10 म्यूजिक वीडियोज में खेसारी लाल यादव के दो गाने शामिल हैं. इस लिस्ट में अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का गाना श्रीवल्ली पहले नंबर पर है. खेसारी लाल का गाना ले ले आई कोका कोला पांचवें नंबर पर और नथुनिया दसवें नंबर पर है. खेसारी को भोजपुरी का ट्रेंडिंग स्टार भी कहा जाता है, उनके गाने आते ही ट्रेंड करने लगते हैं. ले ले आई कोका कोला, सॉन्ग पर 300 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पवन सिंह
भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की फैन फॉलोइंग भी बेहद तगड़ी है. साल 2022 में उनके कई गाने खूब चले और लोगों ने उन्हें खूब सराहा. उनके गाने लाल घाघरा को यूट्यूब पर 122 मिलियन से अधिक बार देखा गया है. इसके साथ ही उनका गाना हरी-हरी ओढनी पर भी 65 मिलियन व्यूज आ चुके हैं.
दिनेश लाल यादव (निरहुआ)
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भोजपुरी के सुपरस्टार और अब सांसद भी हैं. इस साल उनकी कई फिल्मों को खूब पसंद किया गया और हर जगह वह छाए रहे. इस साल यूट्यूब पर उनकी फिल्में खूब देखी गई. उनकी फिल्म अनपढ़ पति हमार, लल्लू की लैला, आए हम बाराती बारात लेके यूट्यूब पर लाखों बार देखी गईं.
रितेश पांडे
भोजपुरी सिंगर और एक्टर रितेश पांडे के गाने भी इस साल खूब ट्रेंड करते रहे. रितेश का गाना प्यार से जरूरी पढ़ाई बा, पतली कमरिया यूट्यूब पर खूब सुना जा रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं