Didi No 1 Trailer: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी एक बार फिर जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं. रानी चटर्जी का नाम भोजपुरी फिल्मों की दुनिया में अब उन एक्ट्रेस में शामिल है जो न सिर्फ नंबर वन एक्ट्रेस हैं बल्कि अपने दम पर फिल्में चलाने का माद्दा भी रखती हैं. जिस वजह से रानी चटर्जी अब भोजपुरी फिल्मों में सबसे ज्यादा पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं. उन्हें भोजपुरी फिल्मों की क्वीन भी कहा जाता है. मेकर्स भी उन्हें अब मुंहमांगी फीस देने को तैयार रहते हैं. उसकी वजह है कि वो जो फिल्म करती हैं, उसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है. ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है उनकी अपकमिंग मूवी दीदी नंबर वन के साथ. जिसके ट्रेलर ने ही धमाल मचा दिया है.
रानी चटर्जी की मूवी दीदी नंबर वन बहुत जल्द रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में रानी चटर्जी तीन सौतेले भाइयों की देखभाल करने वाली दीदी बनी हैं. जो कभी भाइयों के साथ हंसती हैं, खेलती है, कभी उनके हक के लिए लड़ती है. तीन भाइयों की मम्मी की मौत के बाद वो मां की तरह उनकी देखभाल भी करती है. ये ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है. फैन्स कमेंट सेक्शन में लिख रहे हैं कि ऐसी ही मूवीज भोजपुरी फिल्म इंड्स्ट्री की इमेज को और बेहतर बनाएंगी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
दीदी नंबर वन ट्रेलर
भोजपुरी फिल्म दीदी नंबर वन के ट्रेलर में रानी चटर्जी का इमोशनल अंदाज दिखाई दे रहा है. जिसे देखकर उनकी फैन्स की आंखों में भी आंसू आ रहे हैं. तीन भाई और बहन की इस कहानी को लिखा है सत्येंद्र सिंह ने. जबकि फिल्म का डायरेक्शन किया है प्रवीण कुमार ने. संदीप सिंह और अरविंद अग्रवाल ने मिलकर फिल्म प्रड्यूस की है. ये फिल्म रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज हो सकती है.
हिंदुस्तानी 2 मूवी रिव्यू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं