Tamil Actor Leader Thalapathy Vijay Car Collection: पहले बड़े पर्दे पर जादू चलाया और फिर राजनीति में उतरे तो वहां भी 'थलपति' साबित हुए विजय. बेहतरीन एक्टर अब बेहतर लीडर बनकर उभरे हैं. तमिलनाडु में उनकी पार्टी TVK की सरकार बननी तय है. थलपति विजय की जीत के बीच उनके शौक की भी खूब चर्चा हो रही है, जैसे कि उनका कार कलेक्शन ही देख लीजिए, जिसमें रोजमर्रा वाले साधारण कारों से लेकर अल्ट्रा लग्जरी कारें शामिल हैं. अभिनेता से नेता बने विजय के गैराज में कई हाई-एंड गाड़ियां मौजूद हैं. थलपति विजय किन कारों की सवारी करते हैं, आइए उनकी कुछ तस्वीरें दिखाते हैं.
लेक्सस (Lexus) LM 350h, कीमत करीब 2.20 करोड़
सबसे प्रीमियम कार से शुरुआत करें तो थलपति विजय के पास 'लेक्सस LM 350h' है. ये कार आराम और क्लास का प्रतीक है. करीब 2.20 करोड़ रुपये की कीमत वाली ये लग्जरी MPV कार अपनी स्मूथ और रिलैक्स्ड ट्रैवल के लिए जानी जाती है.
इसमें 2.5-लीटर का पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन है, जो इसे शक्तिशाली और कुशल बनाता है. इसके अंदर का हिस्सा किसी कार से ज्यादा एक प्राइवेट लाउंज जैसा लगता है, जिसमें 48 इंच का विशाल डिस्प्ले और अल्ट्रा-प्रीमियम सीटें दी गई हैं.

बीएमडब्ल्यू (BMW) 5 सीरीज, कीमत- 74.80 लाख
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, थलपति विजय के पास BMW 5 सीरीज भी है. 74.80 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाली ये सेडान 2.0-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन के साथ आती है. ये कार अपने शानदार ड्राइविंग अनुभव और प्रीमियम इंटीरियर (कर्व्ड डिस्प्ले और एम्बिएंट लाइटिंग) के लिए मशहूर है.

बीएमडब्ल्यू (BMW) i7, कीमत 2.5 करोड़
विजय BMW i7 के साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) ट्रेंड को भी अपना रहे हैं. इस फुल इलेक्ट्रिक लग्जरी सेडान की कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये है. 449 hp की पावर के साथ यह जबरदस्त परफॉरमेंस देती है. लेकिन इसकी असली खासियत पिछली सीट का अनुभव है, जहां थिएटर स्क्रीन और नेक्स्ट-लेवल कंफर्ट मिलता है.
टोयोटा वेलफायर (Toyota Vellfire), कीमत 1.19 करोड़
राजनीति में कदम रखने के बाद टोयोटा वेलफायर कथित तौर पर विजय की सबसे पसंदीदा कार बन गई है. करीब 1.19 करोड़ रुपये की कीमत वाली यह MPV मशहूर हस्तियों और राजनेताओं के बीच बेहद लोकप्रिय है. 2.5-लीटर हाइब्रिड पेट्रोल इंजन और आलीशान स्पेस के कारण यह लंबी शहर यात्राओं और सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए सबसे उपयुक्त है.

कलेक्शन में मारुति सुजुकी स्विफ्ट (Maruti Suzuki Swift) भी
उनके गैराज की सबसे साधारण और आम आदमी से जुड़ी कार है 'मारुति सुजुकी स्विफ्ट'. जी हां, रिपोर्ट्स का दावा है कि TVK नेता विजय के पास एक स्विफ्ट भी है. उन्हें चुनाव के दौरान इसका इस्तेमाल करते हुए भी देखा गया है. भारत की सबसे पसंदीदा हैचबैक में से एक ये कार किफायती और व्यावहारिक है. इसमें 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन है, जो साबित करता है कि सुपरस्टार भी कभी-कभी सादगी पसंद करते हैं.

रोल्स-रॉयस घोस्ट (Rolls-Royce Ghost)
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय के पास पहले 'रोल्स-रॉयस घोस्ट सीरीज I' भी थी, जिसे सेल के लिए रखा गया था. ये लग्जरी सेडान 6.6-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V12 इंजन से लैस होती है, जो 563 bhp की पावर जनरेट करती है. 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली यह कार महज 4.8 सेकंड में 0-60 mph की रफ्तार पकड़ सकती थी. 2009 से 2014 के बीच बनी इस कार की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये थी.
ये भी पढ़ें: मई 2026 में आ रही हैं ये 5 धांसू कारें, MG Majestor से Tata Sierra EV तक, देखें पूरी लिस्ट और फीचर्स
ये भी पढ़ें: Hyundai का बड़ा धमाका: 690km की रेंज वाली नई Ioniq 5 फेसलिफ्ट लॉन्च, जानें क्या है खास!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं