विज्ञापन

Ducati Monster 2026 का पेटेंट फाइल! भारत आ रही है 890cc के दमदार इंजन और धांसू लुक के साथ

Ducati ने भारत में अपनी 2026 Ducati Monster का डिजाइन पेटेंट फाइल कर दिया है.

Ducati Monster 2026 का पेटेंट फाइल! भारत आ रही है 890cc के दमदार इंजन और धांसू लुक के साथ
Ducati Monster

Ducati अपनी पॉपुलर नेकेड मोटरसाइकिल Ducati Monster के 2026 मॉडल को भारत लाने की तैयारी पूरी कर चुकी है. कंपनी ने हाल ही में भारत में इसका डिजाइन पेटेंट फाइल किया है, जिसका सीधा मतलब है कि इसका इंडिया लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं है. नए अवतार में बाइक को और भी ज्यादा मस्कुलर और एग्रेसिव लुक दिया गया है. आइए जानते हैं इस बाइक की पूरी डिटेल.

क्लासिक और मस्कुलर डिजाइन की वापसी

2026 Ducati Monster के डिजाइन में वो पुराना आइकॉनिक मस्कुलर लुक वापस लाया गया है, जिसे फैंस बहुत पसंद करते थे. इसके फ्यूल टैंक को ज्यादा चौड़ा और एग्रेसिव बनाया गया है. बाइक के फ्रंट में सर्कुलर लेआउट वाला नया LED हेडलैंप और डायनेमिक टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं. कुल मिलाकर बाइक का ओवरऑल प्रोफाइल काफी कॉम्पैक्ट, शार्प और स्पॉर्टी नजर आता है.

890cc V2 इंजन 

नई Monster में Ducati का 890cc V2 इंजन इस्तेमाल किया गया है, जो Panigale V2 और Streetfighter V2 में भी आता है. यह पावरफुल इंजन 9,000 rpm पर 111 hp की मैक्सिमम पावर और 7,250 rpm पर 91.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर भी दिया गया है.

H-1B वीजा के बाद भी US में गई नौकरी, जानें कैसे एक झटके में बदला इस भारतीय AI इंजीनियर का सपना

कम मेंटेनेंस और बेहतर राइडिंग

डुकाटी ने इस नए इंजन में 'वेरिएबल इनटेक वाल्व टाइमिंग' का इस्तेमाल किया है, जिससे लो और मिड-रेंज में बेहतरीन टॉर्क मिलता है. इसका सीधा फायदा यह होगा कि शहर के ट्रैफिक में भी इसे चलाना काफी आसान रहेगा. इसके अलावा, कंपनी ने इसमें वाल्व क्लीयरेंस इंस्पेक्शन इंटरवल को बढ़ाकर 45,000 किमी कर दिया है, जिससे बाइक का मेंटेनेंस पहले के मुकाबले काफी आसान और किफायती हो जाएगा.

एडवांस्ड हार्डवेयर और नया 5-इंच TFT डिस्प्ले

हार्डवेयर की बात करें तो इसमें एल्युमीनियम मोनोकोक चेसिस दी गई है. फ्रंट में Showa USD फोर्क्स और रियर में एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है. ब्रेकिंग के लिए 320mm डिस्क के साथ Brembo कैलिपर्स दिए गए हैं. राइडर की सुविधा के लिए अब पुराने 4.2-इंच की जगह बड़ा और आधुनिक 5-इंच का कलर TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिस पर सभी जानकारियां आसानी से पढ़ी जा सकती हैं.

अब घर के बर्तन-झाड़ू करेंगे AI रोबोट! Video इंटरनेट पर वायरल, जानिए 1 दिन का कितना देगा होगा पैसा

भारत में संभावित कीमत

Ducati पहले से ही अपनी Panigale V2 S और Streetfighter V2 S जैसी प्रीमियम बाइक्स भारत में बेच रही है. भारत में मौजूदा Monster की कीमत लगभग 13.84 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. 2026 मॉडल में नए फीचर्स और अपडेटेड इंजन के साथ इसकी कीमत में थोड़ी बढ़ोतरी देखी जा सकती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ducati Monster
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com