Bajaj Auto ने भारत में अपनी नई 2026 Bajaj Avenger 220 Street को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस दमदार बाइक को 1.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उतारा है. स्ट्रीट 160 के बंद होने के बाद अब यह बाइक Bajaj के पोर्टफोलियो में एक बेहद मजबूत जगह लेने जा रही है. बजाज ने इस नए मॉडल ईयर वर्जन में ग्राहकों के लिए दो बेहद खूबसूरत और प्रीमियम पेंट स्कीम्स पेश की हैं.

अब यह बाइक आपको एबोनी ब्लैक (Ebony Black) और कॉकटेल रेड वाइन (Cocktail Red Wine) के चमचमाते रंगों में देखने को मिलेगी. हालांकि, कंपनी ने इसके आइकॉनिक डिजाइन एलिमेंट्स में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है. नई अवेंजर 220 स्ट्रीट को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें वही पुराना और सबसे भरोसेमंद 220 सीसी का एयर-ऑयल कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन इस्तेमाल किया है.
Tata और Jeep ने मिलाया हाथ. सफारी-हैरियर भूल जाएंगे लोग, आ रही है सबसे धाकड़ SUV
आपको बता दें कि यही इंजन बजाज की बेहद पॉपुलर बाइक पल्सर 220F (Pulsar 220F) में भी देखने को मिलता है. यह मोटर 8,500 आरपीएम पर 19 hp की अधिकतम पावर और 7,000 RPM पर 17 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है. इस दमदार पावर को रियर व्हील तक पहुंचाने के लिए 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है.

इस स्ट्रीट वेरिएंट की सबसे बड़ी खासियत इसके अलॉय व्हील्स और ट्यूबलेस टायर्स हैं. इसमें फ्रंट में 90/90-17 का टायर और रियर में चौड़ा 130/90-15 का टायर दिया गया है. ट्यूबलेस कॉन्फिगरेशन होने की वजह से अगर सफर के दौरान बाइक कभी पंचर भी हो जाती है, तो इसे ठीक करना बेहद आसान और सीधा होता है, जिससे आपकी राइड का मजा खराब नहीं होता.
कम हाइट वालों के लिए सबसे बेस्ट और सुरक्षित बाइक
बजाज अवेंजर 220 स्ट्रीट को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसे हर हाइट का राइडर आसानी से चला सके. इसकी सीट की ऊंचाई महज 737 मिमी है, जो कम हाइट वाले लोगों को भी बेहतरीन ग्रिप और कंट्रोल देती है. बाइक का कुल वजन 160 किलोग्राम है और इसमें 13 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है. सुरक्षा के लिहाज से इसमें सिंगल-चैनल ABS के साथ फ्रंट में 280 मिमी का डिस्क ब्रेक और रियर में 130 मिमी का ड्रम ब्रेक दिया गया है, जो अचानक ब्रेक लगाने पर भी बाइक को फिसलने से बचाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं