विज्ञापन
धर्मेंद्र सिंह

धर्मेंद्र सिंह

कॉलमिस्ट

धर्मेंद्र कुमार सिंह वरिष्ठ पत्रकार, चुनाव और राजनीतिक विश्लेषक हैं. लेखक के रूप में उनकी दो किताबें 'ब्रांड मोदी का तिलिस्म, बदलाव की बानगी' और 'विजयपथ - ब्रांड मोदी की गारंटी' प्रकाशित हो चुकी हैं. ये किताबें 2014, 2019 और 2024 के चुनावों पर आधारित हैं. इनमें चुनाव में ब्रांडिंग के महत्व और पिछले 75 सालों में भारतीय लोकतंत्र में आए बदलावों का विश्लेषण किया गया है.वो हिंदी-अंग्रेजी की पत्र-पत्रिकाओं में चुनाव और राजनीतिक विषयों पर नियमित रूप से लिखते रहते हैं. पत्रकारिता में करीब 30 साल के करियर में उन्होंने आजतक, एबीपी न्यूज़ और लाइव टाइम्स जैसे संस्थानों में काम  किया है. चुनाव विश्लेषक के तौर पर वे आजतक और दूरदर्शन में कंसल्टेंट के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं. उनके पास टीवी पत्रकारिता, चुनाव अध्ययन, मार्केटिंग सर्वे और सोशल रिसर्च का व्यापक अनुभव है.